हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseहरियाणा में साइकिलिंग कर रहे डीएसपी को कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

डीएसपी चंद्रपाल की फाइल फोटो
विज्ञापन

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में साइकिल सवार डीएसपी चंद्रपाल को वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

डिवाइडर पर जा फंसी साइकिल 

जानकारी के मुताबिक डीएसपी साइकिल से ड्यूटी आते थे। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह फतेहाबाद से हिसार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक पीछे से तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डीएसपी के सिर का हेल्मेट दूर जाकर गिरा। उनकी साइकिल उछलकर डिवाइडर पर जा फंसी। वह भी खुद सड़क पर रगड़ते हुए चले गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दमतोड़ दिया।

परिवार सदमें में 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रपाल मूल रुप से फतेहाबाद के गांव झलनिया के रहने वाले थे। वह रतिया में तैनात थे। वह परिवार के साथ हिसार के सेक्टर 16 में रहते थे।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola