हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

5KG सोना, शराब की 100 बोतलें, 5 करोड़ कैश और हथ‍ियार; नेताजी के घर से म‍िला अलीबाबा का खजाना

Dilbag Singh ED Raid Update: हरियाणा में इनेलो नेता दिलबाग सिंह के घर चल रही ED की रेड में अलीबाबा का खजाना मिला है, आप भी देखिए…

विज्ञापन
Cash Arms Found From House

Haryana Dilbag Singh ED Raid Update: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। INLD नेता दिलबाग सिंह के घर से अलीबाबा का खजाना मिला है। ED की रेड में करीब 5 किलो सोना, शराब की 100 बोतलें, 5 करोड़ कैश, मेड इन जर्मनी हथियार और उनके जिंदा कारतूस मिले हैं, जिन्हें जब्‍त कर लिया गया है। कार्रवाई कोर्ट के आदेशों पर अवैध खनन मामले में की गई है। हालांकि मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड कल सुबह से ही चल रही है, जिस वजह से प्रदेशभर के खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ था, लेकिन बड़ी कामयाबी यमुनानगर के पूर्व विधायक और इनेलो नेता दिलबाग सिंह के ठिकानों पर रेड में मिली। वहीं ED अधिकारी दिलबाग सिंह, उसके परिवार, करीबियों और रिश्तेदारों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

 

दस्तावेज खंगाले, पूछताछ और जब्ती की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से ED की टीमें अवैध खनन मामले में एक्शन मोड में आते हुए हरियाणा पहुंची और खनन कारोबारियों के यहां छापामारी की। सबसे पहले यमुनानगर में इनेलो नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर छापा मारा गया। इस दौरान मिले कैश और हथियारों को देखकर टीमें चौंक गई। रातभर कैश गिनने का काम चलता रहा। आज सुबह अधिकारियों ने मीडिया को कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। सूत्रों के मुताबिक, खनन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। 300 जिंदा कारतूस, बंदूकें और राइफलें मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इनेलो नेता की देश-विदेश में चल और अचल संपत्ति से जुड़ा रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट भी कब्जे में लिए गए हैं।

विज्ञापन

 

चंडीगढ़-मोहाली समेत 4 शहरों में छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक, अवैध खनन मामले में ED की छापेमारी हरियाणा के यमुनानगर, फरीदाबाद, सोनीपत और करनाल में चल रही है। पंजाब के मोहाली जिले और चंडीगढ़ में भी कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और उनके सहयोगी सुरेश त्यागी के घर ईडी टीम ने रेड मारी। करनाल के सेक्टर-13 में भाजपा नेता मनोज वधवा के घर रेड चल रही है। यमुनानगर में मनोज वधवा का खनन कारोबार है, जहां उनके ऑफिसों में जाकर ईडी की टीमों ने दस्तावेज खंगाले।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola