Delhi Car Blast plot was hatched at Al Falah University: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की पूरी साजिश फरीदाबाद स्थित AL FALAH UNIVERSITY की बिल्डिंग नंबर 17 के कमरा नंबर 13 में रची गई थी. इसी यूनिवर्सिटी में बिल्डिंग नंबर 17 की तीसरी मंजिल पर डॉक्टर mujjammil के नाम पर कमरा अलॉट हुआ था, उसके बावजूद उमर mujjammil के कमरे में रहता था, जबकि उमर को इसी के पास कमरा अलॉट हुआ था, लेकिन उमर अपने कमरे में नहीं रहता था. बजाय इसके पास के mujjammil के कमरे में रहता था. जम्मू कश्मीरी पुलिस ,हरियाणा पुलिस, NIA ने यूनिवर्सिटी स्टाफ, छात्रों से इस बाबत फिर से पूछताछ की है. ATS ने तीसरी मंजिल पर डॉ. मुज्जमिल व उमर के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसकी तलाशी ली….यहां टीम ने लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक घंटे तक सामान खंगाला… इस दौरान यहां से काफी सामान टीम ने जब्त भी किया है.
अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने जारी किया प्रेसनोट
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि धमाके में शामिल डॉक्टर का यूनिवर्सिटी से कोई लिंक नहीं है।
अल फलाह यूनिवर्सिटी में कार के साथ दिखा था उमर
सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर उमर फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में i20 गाड़ी के साथ नजर आया था. लेकिन जब जांच एजेंसियां उसकी गाड़ी की मूवमेंट की टाइम लाइन चैक करने लगी तो वो एक बार मुंबई एक्सप्रेस वे पर भी गाड़ी के साथ वो नजर आया है. जांच एजेंसियो को मुंबई एक्सप्रेस वे और KMP में कुछ सीसीटीवी फुटेज में i 20 गाड़ी दिखाई दी है. गाड़ी का फुटेज KMP में भी दिखाई दिया है जिसके बाद वो दिल्ली की तरफ आता दिखाई दिया है ये सब गाड़ी की टाइम लाइन पर फुटेज चेक करने के बाद अलग अलग लोकेशनों से उसकी गाड़ी को फुटेज सामने आ रही है. एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसकी गाड़ी के साथ कोई दूसरा वाहन भी था या नहीं.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines