SYL नहर विवाद सुलझाएंगे, MSP की कानून गारंटी देंगे...हरियाणा के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो लॉन्च

Congress Manifesto Launched: हरियाणा के लिए कांग्रेस ने आज अपना मेनिफेस्टो लॉन्च कर दिया है। इससे पहले 7 गारंटियां लॉन्च की थी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव मतदान 5 अक्टूबर को होंगे और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Congress Manifesto for Haryana Assembly Election 2024

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Congress Manifesto for Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 7 गारंटियां लॉन्च करने के बाद कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र  (Manifesto) ‘हाथ बदलेगा हालात’ जारी कर दिया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे लॉन्च किया। उनके साथ कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान मौजूद हैं।

विज्ञापन

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने SYL नहर विवाद सुलझाने का वादा किया है। किसान आंदोलन में मारे गए 700 से अधिक शहीद किसानों के एक परिजन को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। हिमाचल की तर्ज पर हरियाणा में ओल्ड पेंशन योजना लागू करने का वादा भी हरियाणा से कांग्रेस ने किया है।

विज्ञापन

कांग्रेस के घोषणा पत्र की अहम बातें

  • राजस्थान सरकार की तर्ज पर 25 लाख तक का निशुल्क इलाज
  • सस्ती शिक्षा, छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस, पिंक ई रिक्शा
  • महिलाओं की समस्याओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम
  • किसानों के लिए किसान आयोग, MSP की कानूनी गारंटी
  • किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा
  • सिंघु बॉर्डर पर स्मारक, दो लाख सरकारी नौकरियां
  • SYL पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय लागू करेंगे
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम बंद करेंगे
  • पेपर लीक मामलों के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट
  • पूरे वर्ष का भर्ती कैलेंडर जारी किया जाएगा
  • हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड का गठन
  • OBC के लिए क्रीमी लेयर 10 लाख करेंगे

कांग्रेस ने लॉन्च की थीं 7 गारंटियां

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने हरियाणा के लिए संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमें प्रदेशवासियों को 7 गारंटियां दी गई थीं। करीब एक सप्ताह पहले रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, TS सिंहदेव, चौधरी उदयभान और गीता भुक्कल ने इन गारंटियों को लॉन्च किया था। कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र को ‘7 वादे, पक्के इरादे’ नाम दिया था, जिसमें समाज के हर वर्ग को फोकस में रखकर गारंटियां दी गई थीं।

हरियाणा में कांग्रेस ने दीं ये 7 गारंटियां

  • कांग्रेस ने हरियाणा की महिलाओं को 2000 रुपये प्रति महीने और गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपये देने की गारंटी दी है।
  • कांग्रेस ने हरियाणा में 6 हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांगों को एक हजार रुपये महीना, विधवाओं को 6 हजार रुपये महीना और ओल्ड पेंशन स्कीन बहाल करने की गारंटी दी है।
  • कांग्रेस ने हरियाणा के युवाओं को 2 लाख नौकरियां देने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की गारंटी दी है।
  • कांग्रेस ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने और 25 लाख रुपये तक का फ्री इलाज देने की गारंटी दी है।
  • कांग्रेस के हरियाणा के गरीब तबके के लोगों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख रुपये में बना 2 कमरों वाला मकान देने की गारंटी दी है।
  • कांग्रेस ने हरियाणा के किसानों को MSP की गारंटी और फसल का तत्काल मुआवजा देने की गारंटी दी है।
  • कांग्रेस ने हरियाणा में जातिगत सर्वे कराने और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये बढ़ाने की गारंटी दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ