Surjewala Rakshas Remark: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा के वोटर्स को ‘राक्षस’ बताया है। सुरजेवाला के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के नेताओं ने उनके बयान की निंदा की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुरजेवाला ने रविवार को हरियाणा के कैथल में ये टिप्पणी की।
जानकारी के मुताबिक, रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी की ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि नौकरी मत दो, कम से कम नौकरी में बैठने का मौका तो दो। सुरजेवाला ने इसके बाद कहा कि भाजपा और जनता जननायक पार्टी के लोग ‘राक्षस’ हैं और जो लोग भाजपा को अपना वोट देते हैं, ऐसे लोग ‘राक्षस’ हैं। आज मैं महाभारत की इस भूमि से ऐसे लोगों को श्राप देता हूं।
सुरजेवाला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो को भाजपा के नेताओं ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।
https://twitter.com/sambitswaraj/status/1690896887174639616
संबित पात्रा ने कांग्रेस और सुरजेवाला पर साधा निशाना
सुरजेवाला के बयान पर संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार शहजादे को लॉन्च करने में असफल कांग्रेस जनता-जनार्दन को ही गाली देने लगी है। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी और भाजपा के विरोध में अंधेपन के शिकार हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला को सुनिए, वे कह रहे हैं – “भाजपा को वोट और सपोर्ट करने वाली देश की जनता ‘राक्षस’ है।”
संबित पात्रा ने कहा कि एक तरफ 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानसेवक मोदी जी हैं, जिनके लिए जनता ही जनार्दन का स्वरुप है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसके लिए जनता राक्षस का रूप है। देश की जनता इस फर्क़ को बखूबी समझती है और देश की जनता खुद इनके नफरत की मेगा शॉपिंग मॉल पर ताला लगाने का काम करेगी।
‘राहुल की लॉन्चिंग में विफल कांग्रेस अब जनता पर गुस्सा निकाल रही’
बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने भी ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लॉन्च करने में नाकाम रही कांग्रेस पार्टी अब जनता पर अपना गुस्सा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि Khanग्रेस को समझना चाहिए कि किसी भी पार्टी को वोट देना या समर्थन करना एक नागरिक का अधिकार है। आप अपनी भाषा और सोच के कारण राष्ट्र-विरोधी हैं।
https://twitter.com/gauravbh/status/1690937720615624704
सुरजेवाला की टिप्पणी पर कांग्रेस ने नहीं दी प्रतिक्रिया
फिलहाल, कांग्रेस या सुरजेवाला ने अभी तक टिप्पणी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पहले भारत माता की हत्या और अब भारत की जनता को गाली दे रहे हैं।
पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि रणदीप सुरजेवाला, उनकी पार्टी अफ़ज़ल गुरु, ओसामा और हाफ़िज़ सईद को ‘जी’ और ‘साहब’ के साथ संदर्भित करती है, लेकिन यहां वे मतदाताओं को गाली दे रहे हैं। वे पहले ईसीआई, ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते थे, अब जनता में कोई विश्वास नहीं है? जनता उन्हें सबक सिखाएगी। हमारे लिए जनता जनार्दन या भगवान की तरह है।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल मारपीट मामले में 2 टीचर सस्पेंड, अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 hr ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
21 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines