Himani Narwal murder case: चर्चित कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 600 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इस सनसनीखेज केस में पुलिस का दावा है कि झज्जर के खैरपुर गांव निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू ने महज 1.5 लाख रुपये के लिए हिमानी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रिमांड के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
जांच में सामने आया है कि हिमानी और सचिन की जान-पहचान करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोपी झज्जर के कानौंदा गांव में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता था और अक्सर हिमानी के घर आता-जाता था। 27 फरवरी 2025 को हिमानी ने खुद फोन कर उसे अपने घर बुलाया था। वहीं पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटा
चार्जशीट के अनुसार विवाद के अगले दिन यानी 28 फरवरी को सचिन ने गुस्से में आकर मोबाइल चार्जर की तार से हिमानी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को एक सूटकेस में बंद कर रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया। हिमानी का शव 1 मार्च की सुबह सूटकेस में मिला था और उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी।
हत्या के बाद आरोपी ने हिमानी के जेवर बहादुरगढ़ की एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर करीब 1.87 लाख रुपये का लोन ले लिया। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज, फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक सबूत भी मिले हैं। हालांकि अभी एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसके आधार पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। फिलहाल आरोपी सुनारिया जेल में बंद है।
हिमानी की मां ने की थी सीबीआई जांच की मांग
हिमानी की मां सविता रानी ने इस मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस हत्या में अकेला सचिन शामिल नहीं हो सकता और इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे की भी 2011 में हत्या हो चुकी है और अब बेटी की हत्या ने उन्हें तोड़कर रख दिया है।
हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और 2023 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेकर चर्चा में आई थीं। उनकी नृशंस हत्या ने न केवल राजनीतिक हलकों को झकझोर दिया है, बल्कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines