हरियाणा की इन 13 सीटों पर हुआ बड़ा खेल! कांग्रेस ने EC से की शिकायत, देखें List

Haryana Assembly Election Result : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और अब सरकार के गठन की तैयारी चल रही है। इस बीच कांग्रेस ने हरियाणा की 13 सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की।

Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi

Haryana Assembly Election Result : हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत की हैट्रिक लगाई। हरियाणा में मिली हार के बाद कांग्रेस के अंदर लगातार मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन के सामने 13 सीटों पर आपत्ति जताई, उनमें से 11 सीटों के नाम सामने आए हैं, जबकि अभीतक दो सीटों की जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने जिन 13 सीटों पर आपत्ति जताई, उनमें से 12 पर भाजपा ने जीत हासिल की और एक सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने कब्जा किया। कांग्रेस ने इन सीटों को लेकर EC को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाए गए।

विज्ञापन

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

विज्ञापन

कांग्रेस के पानीपत उम्मीदवार वरिंदर कुमार ने आरोप लगाया कि काउंटिंग के दौरान कई ईवीएम कंट्रोल यूनिट में 99 प्रतिशत बैटरी लेवल दिखा। उन्होंने दावा किया कि उनके चुनावी एजेंटों को फॉर्म 17C की प्रतियां मतगणना हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं थी, जिसमें पोलिंग बूथ में डाले गए वोटों की संख्या दर्ज होती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एजेंट डेटा का मिलान करने में असमर्थ थे, जिससे ईवीएम से छेड़छाड़ का संदेह पैदा हुआ।

इन सीटों पर कांग्रेस ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन

उचाना कलां : यहां करीबी मुकाबला देखने को मिला। अंतिम राउंड में भाजपा सिर्फ 32 वोटों से आगे थी।

पटौदी : भाजपा की मौजूदा प्रत्याशी बिमला चौधरी ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पर्ल चौधरी को 46,530 मतों से हराया।

विज्ञापन

इंद्री : भाजपा के राम कुमार कश्यप ने कांग्रेस के राकेश कंभोज को 15,149 मतों के अंतर से हराकर फिर जीत हासिल की।

बडखल : भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा 6,181 वोटों से जीते।

विज्ञापन

फरीदाबाद एनआईटी : भाजपा के सतीश कुमार फड़गना ने कांग्रेस के नीरज शर्मा को 33,217 वोटों से मात दी।

नलवा : भाजपा के रणधीर पनिहार ने कांग्रेस के अनिल मान को 12,144 वोटों से हराया।

विज्ञापन

रानिया : इनेलो के अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस के सर्व मित्र को 4,191 वोटों के अंतर से पराजित किया।

विज्ञापन

पलवल : भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कांग्रेस के करण सिंह दलाल को 33,605 मतों से हराया।

बल्लभगढ़ : भाजपा के मूलचंद शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार शारदा राठौर को 17,730 वोटों से पराजित किया।

विज्ञापन

बरवाला : भाजपा के रणबीर गंगवा ने कांग्रेस के रामनिवास घोड़ेला को 26,942 मतों से हराया।

घरौंडा : भाजपा के हरविंदर कल्याण ने कांग्रेस के अनिल कुमार को हराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ