Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के लिए कांग्रेस ने 7 गारंटियों का ऐलान किया है। इन सात गारंटियों में दो गारंटी सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी हैं। इनमें से एक गारंटी 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये देने की है। इसके साथ ही पार्टी ने 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा किया है। कांग्रेस की इस गारंटी को देखें तो यह कर्नाटक और तेलंगाना की तर्ज पर है, जहां पार्टी ने इसी तरह की घोषणाएं की थीं, और चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर रही है, 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना के जरिए सत्ता में वापसी की थी, हालांकि वो अलग बात है कि शिवराज की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया गया।
वहीं बीजेपी के लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। साथ ही 500 रुपये में गैस सिलिंडर और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली छात्रा को स्कूटर देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में जमीन सर्वे का क्या होगा असर? नीतीश ने तय की डेडलाइन, बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें
चुनाव आयोग के मुताबिक हरियाणा में 1 करोड़ 60 लाख से ज्यादा पुरुष वोटर हैं, जबकि महिला वोटरों की संख्या 95.7 लाख है।
मध्य प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के परिणाम को देखें तो साफ है कि महिला वोटर चुनाव नतीजों में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। यही वजह है कि पार्टियां महिलाओं के लिए खास तौर पर योजनाएं और गारंटी लेकर आ रही हैं। कांग्रेस के अलावा हेमंत सोरेन और एकनाथ शिंदे ने भी महिलाओं के खाते में सीधे पैसा देने के लिए योजनाओं का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेंः CIA अफसर की दरिंदगी की दास्तां चौंकाने वाली, हर रात एक औरत घर लाता और…
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना लॉन्च की है। इसके तहत 21 साल से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये वित्तीय मदद के तौर पर दिए जाते हैं।
लड़की बहिन योजना
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने इसी साल महिलाओं के लिए लड़की बहिण योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत 21 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं।
कर्नाटक-तेलंगाना में कांग्रेस की योजनाएं
कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देती है। इस योजना को गृह लक्ष्मी योजना नाम दिया गया है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सीधे तौर देती है। यहां 500 रुपये में गैस सिलिंडर और फ्री बस यात्रा का भी प्रावधान है।
जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा पैसा
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भी गारंटियां जारी की हैं। पार्टी ने घर की मुखिया को हर महीने 3 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। अगर दूसरे राज्यों से तुलना करें तो जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को सबसे ज्यादा पैसा दिया जा रहा है। वहीं बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर की महिलाओं के लिए हर साल 18 हजार रुपये देने का ऐलान का ऐलान किया है। अगर प्रति महीने इसे देखें तो हर महिला को 1500 रुपये मिलेंगे।
AAP की महिला सम्मान निधि
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने दिल्ली के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि का ऐलान किया था, माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही इस योजना को लागू करेगी। दिल्ली की 30 विधानसभा सीटों पर महिलाओं का वोट प्रतिशत पिछले चुनाव में पुरुषों से ज्यादा रहा है। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत 66.49 प्रतिशत था, जबकि 2020 में महिला वोटरों का मतदान प्रतिशत 62.59 था।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines