क्या हरियाणा चुनाव में AAP-सपा से गठबंधन करेगी कांग्रेस? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही ये बड़ी बात

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस चुनाव में क्या फिर साथ आएंगी कांग्रेस, आप और सपा? इसे लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ी बात कही है।

Bhupendra Singh Hooda

गठबंधन में क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा?

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो गई है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। क्या लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी (SP) के साथ कांग्रेस गठबंधन करेगी? इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

हरियाणा में गठबंधन पर पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का गठबंधन है, लेकिन अभी प्रांतीय स्तर पर किसी से कोई बात नहीं हुई। आपको बता दें कि जहां लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में गठबंधन किया तो वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के बीच अलायंस है। इस बार सपा अलांयस के तहत हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने चाहती है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व भाजपा नेता महेश दायमा ने कांग्रेस का थामन थाम लिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में महेश दायमा कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है। जिस तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने लोगों के लिए, गुरुग्राम के विकास के लिए काम किया, यह सब देखकर लोग उन्हें दोबारा सत्ता में लाना चाहते हैं। अगर उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश मिला तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ