हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का नायब सिंह सैनी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा. हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले ही कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया और सीएम नायब सिंह को बहुमत साबित करने की जरूरत भी नहीं पड़ी. विपक्ष पर पलटवार करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि इस प्रस्ताव में न तो गंभीरता है और न ही तथ्यों की ठोस नींव. सीएन ने कहा, ‘यह प्रस्ताव जल्दबाजी में केवल प्रस्ताव रखने की औपचारिकता के लिए लिखा गया प्रतीत होता है.’ उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि उनके वक्तव्य को ध्यानपूर्वक सुना जाए, क्योंकि चर्चा के बाद सदन में मतदान होना है.
2024 के अविश्वास प्रस्ताव की दिलाई याद
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 22 फरवरी 2024 को भी विपक्ष ने ऐसा ही अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन मतदान से पहले वॉकआउट कर दिया था. सीएम ने अपने भाषण में कहा, ‘आरोप तभी सार्थक होते हैं जब वे सत्य, साक्ष्य और प्रदेश की वास्तविकता पर आधारित हों, न कि राजनीतिक कुंठा से प्रेरित.’ सीएम सैनी ने कहा कि उनकी सरकार का विजन संकीर्ण नहीं, बल्कि अर्जुन के निशाने की तरह फोकस्ड है.
PM मोदी के लक्ष्य को पूरा करना संकल्प
सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047′ के संकल्प को हर स्तर पर साकार करना है. हरियाणा 2047 से पहले ही विकास के पथ पर अग्रणी प्रदेश बनेगा. सच्चा विकास वह है जहां लाइन का आखिर में भी खड़ा व्यक्ति मुस्कुराता हुआ नजर आए.’ मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने सड़कों और हाइवे का जाल बिछाया है.
यह भी पढ़ें: पहले भांजी फिर खुद के बेटे को उतारा मौत के घाट, हरियाणा की साइको किलर पूनम ने खोले कई राज
हरियाणा को 3500km से ज्यादा नई सड़कों का लाभ
सीएम ने बताया, ‘देश में 2500 किमी की सुरंगें बनी हैं, जिनमें रेलवे की ही 460 किमी लंबी सुरंगें शामिल हैं. 2024 में जम्मू-कश्मीर की T-50 टनल ने नए रिकॉर्ड बनाए. हरियाणा में भी दिल्ली एयरपोर्ट तक टनल और कुंडली-मानेसर केएमपी प्रोजेक्ट से जुड़ी ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर टनल राज्य की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई दे रही है. उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हरियाणा को 3500 Km से ज्यादा नई सड़कों का लाभ मिला.’
अपराध और कानून व्यवस्था पर जोर
सदन में मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि 24 दिसंबर को पंचकूला में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, और इसी अवसर पर ‘हरियाणा विजन 2047’ दस्तावेज भी जारी किया जाएगा. सीएम सैनी ने कहा कि उनकी सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. उन्होंने बताया, ‘हमने साफ किया था कि हरियाणा की धरती पर अपराधियों के लिए जगह नहीं. अब तक विदेश भागे सात अपराधियों को वापस लाकर जेल भेजा गया है.’
7500 से अधिक अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
उन्होंने ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन ट्रैक टाउन, और ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे 7500 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 322 अवैध हथियार जब्त किए गए. मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई तेज रही, अब तक 3320 मामले दर्ज कर 6000 से अधिक तस्कर जेल में भेजे गए. उन्होंने कहा, ‘भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण हरियाणा की बेरोजगारी दर 3.1% और शहरी दर 4% रह गई है.’
यह भी पढ़ें: राजस्थान में भर्ती घोटाला, 900 किमी दूर दो शहरों में एक साथ पढ़ाई करके बनी सरकारी अफसर और अब जेल!
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines