सीएम खट्टर का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों के प्रमोशन में अनुसूचित जाति को मिलेगा इतने प्रतिशत आरक्षण

Manohar Lal Khattar

करनाल से चुनाव लड़ेंगे खट्टर।

CM Manohar Lal Khattar Scheduled Caste Promotion: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि ग्रुप ए और बी श्रेणी की सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति को प्रमोशन में आरक्षण मिलेगा। उन्होंने पदोन्नति में अनुसूचित जाति के लिए 20% आरक्षण की घोषणा की है।

विज्ञापन

अनुसुचित जाति को सरकारी नौकरी की A, B कैटेगरी में पदोन्नति में आरक्षण देने पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार समेत कई विधायकों ने मुख्यमंत्री मनोहर का आभार जताया। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के नेतृत्व में बीसी A वर्ग को निकाय चुनाव में आरक्षण बिल पर भी आभार जताया गया।

विज्ञापन

इससे पहले सीएम खट्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए स्वैच्छिक है। हालांकि, योजना के नियम और दिशानिर्देशों के अनुसार, जिन्होंने ऋण लिया हुआ है, वे इस योजना के तहत पंजीकृत होने की अंतिम तिथि से सात दिन पहले तक इसका विकल्प चुन सकते हैं। इससे पहले नूंह की घटना पर गृह मंत्री अनिल विज ने बात की। विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नूंह की घटना में अब तक जो तफ्तीश हुई है, उसके तहत 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी भूमिका नजर आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ