अकील अख्तर की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. पूर्व पंजाब DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रिजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत को लेकर अब CBI ने बाकायदा हत्या के मामले में FIR दर्ज कर ली है. पंचकूला में पिछले महीने हुई इस मौत को पहले दवाइयों के ओवरडोज और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब जांच सीधे ‘मर्डर एंगल’ से आगे बढ़ेगी.
वीडियो के बाद बदली जांच की दिशा
मामले में पहले हरियाणा पुलिस ने एक वीडियो सामने आने के बाद FIR की थी, जिसमें अकील ने कुछ गंभीर आरोप लगाए थे. उसके बाद राज्य पुलिस ने एक SIT बनाई थी. अब मामले की जुरिस्डिक्शन कई राज्यों से जुड़ने की वजह से CBI ने इसे टेकओवर किया और अपनी FIR दर्ज कर दी.
16 अक्टूबर को हुई थी अकील अख्तर की मौत
बता दें, कि 16 अक्टूबर 2025 की रात अकील अख्तर अपने घर में मृत पाया गया था. परिवार ने दावा किया था कि उसकी मौत दवाइयों की ओवरडोज से हुई. हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर अकील का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें उसने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी.
पंजाब के मालेरकोटला निवासी शमशुद्दीन ने इस वीडियो को सबूत बताते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी. मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत के मामले में पड़ोसी शमसुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना भी शामिल थी. शिकायत और वीडियो की सामग्री को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया.
अकील की मां रह चुकी है मंत्री
अकील की मां रज़िया सुल्ताना मालेरकोटला से पूर्व विधायक हैं और 2017 से 2022 तक पंजाब में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं. वह 2022 के राज्य चुनावों में मालेरकोटला से हार गई थीं. पहले, पूर्व DGP ने कहा था कि उनका बेटा लगभग 18 सालों से साइकोटिक डिसऑर्डर से पीड़ित था और उसे नशे की भी लत थी. मुस्तफा ने कहा था, ‘वह अपनी बीमारी की वजह से अक्सर हिंसक हो जाता था.’
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines