BSP Haryana State Secretary Shot Dead In Ambala: बहुजन समाज पार्टी को हरियाणा में तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव को उस समय गोलियों से भून दिया गया, जब वो पार्टी वर्करों के साथ अंबाला से लौट रहे थे। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोलीबारी की आवाज आ रही है और कुछ लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शाम को हरविलास, पुनीत और गुगल नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया पार्क के गेट के सामने कार में बैठे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में हरविलास रज्जुमाजरा ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उनके तीन साथियों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
फायरिंग का वीडियो आया सामने
वहीं, फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोलीबारी की आवाज आ रही है और कुछ लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शाम को हरविलास, पुनीत और गुगल नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया पार्क के गेट के सामने कार में बैठे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
हरविलास अपने गांव रज्जू माजरा में राधे फार्म नाम से बैंक्वेट हॉल चलाते थे और वह खेती का काम भी करते थे। उन पर हमला किसने किया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
बसपा प्रमुख ने की आलोचना
बसपा के हरियाणा प्रमुख धर्मपाल तिगरा ने हरविलास पर हुए हमले की आलोचना करते हुए कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने भी यह किया है वह बहुत गलत है और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। पूरे प्रदेश में गोली चलाना मामूली बात हो गई है। असामाजिक तत्वों के अंदर अब पुलिस और कानून का कोई डर नहीं रह गया है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, हमले के बाद हरविलास और पुनीत को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर ले जाया गया, जहां हरविलास ने देर रात दम तोड़ दिया। पुनीत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। नारायणगढ़ थाने के प्रभारी ललित कुमार जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
अंबाला के पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया है। अंबाला के बसपा नेताओं ने मांग की है कि पुलिस को आरोपियों को जल्दी पकड़ने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- मर्डर या सुसाइड… गंगनहर में मिला गुरुग्राम के इंजीनियर का शव, फोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री से खुला ये चौंकाने वाला राज
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines