---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

ब्यूटी पार्लर में खुद चमकी, इज्जत पर लगाया दाग, सब करते रहे इंतजार वो प्रेमी संग गई भाग

Bride Ran Away On Wedding Day: हरियाणा के यमुनानगर में बारात ससुराल के दरवाजे पर खड़ी रही लेकिन उसका स्वागत किसी ने नहीं किया। आखिर में, दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापिस लौटना पड़ा।

---विज्ञापन---

Bride runs away from wedding: शादी का मौका काफी खुशियों भरा होता है। इस समारोह की वजह से काफी दिनों पहले ही घर में चहल-पहल होने लगती है। घर को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जाता है लेकिन क्या हो अगर शादी वाले दिन दूल्हा धूम-धाम से बारात लेकर आए लेकिन दुल्हन हाथ ही न आए? ऐसा ही एक मामला हरियाणा के यमुनानगर से सामने आया, जहां दूल्हा सेहरा बांध और शेरवानी पहनकर बारात के साथ ससुराल तो पहुंचा लेकिन उसका स्वागत ही नहीं किया गया।

छोटी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन

आपको बता दें कि दुल्हन शादी से पहले ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां से वह फरार हो गई। दुल्हन के पिता ने थाना साढौरा पुलिस में शिकायत की। लिखित शिकायत में उन्होंने बताया कि वह उनकी सबसे बड़ी बेटी है, जिसकी उम्र 23 साल है। लड़की की शादी दूसरे गांव के लड़के के साथ तय हुई थी। वह अपनी छोटी बहन के साथ रिश्तेदार की गाड़ी में ब्यूटी पार्लर गई थी।

---विज्ञापन---

बाजार का बहाना बनाकर गायब दुल्हन

रिश्तेदार दुल्हन और उसकी छोटी बहन को पार्लर में ही छोड़कर कार ठीक करवाने मकैनिक के पास चला गया जिस दौरान लगभग साढ़े 10 बजे दुल्हन बाजार की दुकान से कुछ सामान लाने की बात कह कर निकली लेकिन दुल्हन वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। उधर दूल्हा भी दोपहर को बारात लेकर गांव पहुंच गया था।

जब कार ठीक करवाकर रिश्तेदार पार्लर पहुंचा तो उसे पता चला कि दुल्हन तो उसी वक्त बाजार चली गई थी लेकिन वापस नहीं आई। यह बात उसने दुल्हन के घरवालों को बताई। बात का पता चलते ही परिवार के सभी लोग ब्यूटी पार्लर पहुंचे। बाजार में लड़की को ढूंढा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

---विज्ञापन---

बिना दुल्हन के लौटी बारात

जब यह बात बिचौलिए को बताई गई तो उसे भी कुछ समझ नहीं आया। वह असमंजस में पड़ गया कि दूल्हे को किस मुंह से बताए कि दुल्हन भाग गई है। दूल्हे को इस बात का पता चलते ही वह हैरान हैरान रह गया। रिश्तेदारों ने बारात से थोड़ा इंतजार करने को कहा लेकिन अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: नौकरी मांगने गई, गिफ्ट में मिला 80 करोड़ का बंगला; कुछ ऐसी है रवि-काजल की लव स्टोरी

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2024 04:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola