बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- देश की जीडीपी में MSME का 30% है योगदान
सांसद ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की इकोनॉमी को टॉप फाइव में ले जाने में एमएसएमई का बड़ा रोल है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नेशनल एमएसएमई के दूसरे सालाना महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद एवं वक्फ संशोधन बिल के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा कि आज देश की जीडीपी में एमएसएमई का 30% का योगदान है। बता दें कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद में किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने पटना में वक्फ बिल का विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कहा कि सरकार इसमें संशोधन कर इसे बेहतर कर लेकर आ रहा था। उनका कहना था कि वक्फ बिल गरीब, विधवाओं और बच्चों समेत सभी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है।
Shri Jagdambika Pal (M.P & Ex Chief Minister Uttar Pradesh) at AIFOM 2nd Mahotsav 2025 , Delhi NCR, Faridabad , Haryana 🇮🇳🙏 @werevebikes pic.twitter.com/kWbXEkfqiE
— Vikash Yadav (@vy23051988) March 26, 2025
वक्फ बिल का विरोध करने वालों पर सांसद ने कहा कि विरोध करने वाले लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए वह बोले की कुछ लोगों के लिए मुस्लिम केवल उनका वोट बैंक हैं। बता दें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया वहीं उनके द्वारा रखी गई समस्याओं को सरकार द्वारा हल करवाने का आश्वासन भी दिया।
सांसद ने आगे कहा कि एमएसएमई के सालाना महोत्सव में शिरकत करके उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश की जीडीपी में एमएसएमई का 30% का योगदान है वही देश की इकोनॉमी को टॉप फाइव में ले जाने में एमएसएमई का बड़ा रोल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में भी एमएसएमई का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि यहां इस कार्यक्रम के माध्यम से इन्होंने अपनी कई समस्याओं का जिक्र किया है और उन्होंने वादा किया है कि वह सरकार तक इनकी बात पहुंच कर समस्याओं का निदान करवाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: