हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Haryana Election : भाजपा नेता और विधायक बेटे से धक्कामुक्की, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ विरोध

Haryana Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दलों के वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में उतर गए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने नेताओं का किया विरोध।

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और उनके विधायक बेटे भव्य बिश्नोई का जमकर विरोध हुआ। इस दौरान लोगों की उनके साथ धक्कामुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हिसार की आदमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पौत्र हैं। वे साल 2022 के उपचुनाव में आदमपुर से पहली बार विधायक बने थे। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे भव्य बिश्नोई सोमवार को आदमपुर के कुतियावाली गांव में चुनाव प्रचार करने गए थे। इस दौरान लोगों ने उनका जमकर विरोध किया।

यह भी पढे़ं : Video: कौन हैं हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवार? इस लिस्ट में CM सैनी के साथ ये महिला भी शामिल

ग्रामीणों ने किया विरोध

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे भव्य बिश्नोई का विरोध हुआ। इस दौरान ग्रामीणों और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और धक्कामुक्की भी हुई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव किया और बिश्नोई के काफिले को गांव से बाहर निकाला। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया और कुलदीप-भव्य बिश्नोई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढे़ं : Haryana Election: BJP ने जारी की एक और लिस्ट, सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, देखें पूरी List

पुलिस ने कुलदीप व भव्य की बढ़ाई सुरक्षा

इसे लेकर कुलदीप के समर्थकों ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई चुनाव प्रचार करने के लिए कुतियावाली गांव में आए हुए थे। इसी दौरान नशे में कुछ लोग उनके साथ बहस करने लगे। कुलदीप और भव्य बिश्नोई ने भी जवाब दिया, लेकिन वे लोग बात सुनने के बजाए बहस करने लगे। हिसार के एसपी दीपक सहारण इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कुलदीप और भव्य की सुरक्षा बढ़ा दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें