Digvijay Singh Chautala on Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले जेजेपी नेता और डबवाली विधानसभा से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला ने बड़ा दावा किया है। चौटाला ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन सैनी से पहले वाले हरियाणा का बेड़ा गर्क कर गए। उन्होंने कहा कि सैनी बहुत अच्छे और शरीफ व्यक्ति हैं। बीजेपी ने शरीफ आदमी के गले में मरा हुआ सांप डाल दिया, जिसमें जान ही नहीं थी।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा का रण जीतना कांग्रेस के लिए क्यों जरूरी? 5 पॉइंट्स में समझें
ANI से बात करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एक्जिट पोल 20 सीट दिखा रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि बीजेपी 15 से 16 सीट ही जीत पाएगी। नायब सिंह सैनी के दूसरी पार्टियों से मदद लेने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि बीजेपी को ऐसी जरूरत ही नहीं पड़ेगी, बीजेपी हरियाणा चुनाव में बुरी तरह हार रही है। बीजेपी को दूसरों की जरूरत पड़े इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Exit Poll: हरियाणा में बीजेपी के साथ कैसे हो गया खेल! जानें 5 बड़े कारण
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार चलाने के मामले पर कहा कि हमारी मित्रता थी, लेकिन बीजेपी ने अफसरशाही के जरिए लोगों को परेशान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। चौटाला ने यह भी कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस को किसी पार्टी से गठबंधन की आवश्यकता पड़े। क्योंकि एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा सही नहीं होते हैं।
डबवाली सीट पर कड़ा मुकाबला
जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला, डबवाली सीट से चुनावी मैदान में हैं। जेजेपी का चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन है। डबवाली में दिग्विजय का मुकाबला अपने चाचा आदित्य चौटाला से है। आदित्य के साथ अभय चौटाला और पंजाब का बादल परिवार है। लिहाजा इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के अमित सिहाग ने 15,647 वोटों से जीत हासिल की थी, उन्हें 66,885 वोट मिले थे। अमित सिहाग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के आदित्य देवीलाल को शिकस्त दी थी। उन्हें 51,238 वोट मिले थे।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines