Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव में बीच वोटिंग बीजेपी ने सावित्री जिंदल को पार्टी से निकाल दिया है। सावित्री जिंदल हिसार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। उनके साथ पार्टी ने गौतम सरदाना, तरुण जैन और अमित ग्रोवर भी पार्टी से निकाल दिया है। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि ये चारों नेता निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हीं 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
इससे पहले 5 अक्टूबर को वोट डालने के लिए सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर पहुंचे और कहा कि घोड़े की सवारी करना शुभ होता है। मेरी मां सावित्री जिंदल हिसार से चुनाव लड़ रही हैं और वे हिसार के विकास के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ेंः Haryana के पिछले चुनावों से कैसे अलग है 2024 का विधानसभा चुनाव, 10 पॉइंट्स में समझें
नवीन जिंदल ने कहा कि लोगों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह है। मुझे उम्मीद है कि राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। मेरी मां भी चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन ये जनता को तय करना है कि वह किसे आशीर्वाद देगी। हरियाणा की जनता बीजेपी को एक बार फिर अपना आशीर्वाद देगी और नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे। सीएम पद के लिए अनिल विज की दावेदारी पर नवीन जिंदल ने कहा कि वह पार्टी के बड़े नेता हैं और अगर उनके मन में कुछ चल रहा है तो उनके पास कहने का अधिकार है।
बता दें कि सावित्री जिंदल हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। सावित्री देश ही नहीं एशिया की सबसे अमीर महिला हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। सावित्री जिंदल के सामने बीजेपी ने कमल गुप्ता को टिकट दिया है। कांग्रेस ने हिसार से रामनिवास राड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी के पूर्व मेयर गौतम सरदाना और पूर्व जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हिसार सीट पर निर्दलीयों ने बीजेपी की मुश्किल बढ़ा रखी है।
जिंदल परिवार का गढ़ रहा है हिसार
हिसार जिंदल परिवार का गढ़ रहा है। 1968 में ओम प्रकाश जिंदल ने यहां से चुनाव लड़ा था। 1977 में ओम प्रकाश जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़े थे। सावित्री जिंदल 2005 में ओम प्रकाश जिंदल के निधन के बाद राजनीति में आईं और दो बार विधायक और मंत्री रहीं। 2014 में चुनाव हारने के बाद वह 10 साल राजनीति से दूर रहीं।
हिसार से कांग्रेस ने 6 बार जीत हासिल की है, चार बार तो जिंदल परिवार का सदस्य ही विधायक बना। पिछले दो चुनावों से बीजेपी उम्मीदवार जीते हैं। हिसार में वैश्य, पंजाबी और सैनी समाज के नेताओं का कब्जा बना हुआ है।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines