Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। पार्टियां चुनाव में हर जाति के लोगों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही हैं। राज्य में तीसरी बार सत्ता में आने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लिस्ट में जातीय समीकरण दिखा। वोट बैंक के अनुसार, पार्टी ने टिकट का बंटवारा किया। आइए जानते हैं कि किस जाति के कितने प्रत्याशी।
पंजाबियों का भी रखा गया ध्यान
भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट में जातीय समीकरण को साधने का पूरा प्रयास किया। पार्टी ने 67 उम्मीदवारों में से 8 महिलाओं को टिकट दिया। साथ ही जहां जाट और ओबीसी के 11-11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे गए तो वहीं, पंजाबी और ब्राह्मण के 9-9 उम्मीदवारों को टिकट मिला है।
यह भी पढ़ें : Haryana : लाडवा से CM सैनी तो अंबाला कैंट से अनिल विज को टिकट, जानें BJP की लिस्ट में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
वैश्य समुदाय के 5 प्रत्याशियों को मिला टिकट
बीजेपी ने वैश्य समुदाय से 5 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, राजपूत और बिश्नोई समाज से 2-2 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। पार्टी का मकसद तीसरी बार हरियाणा की सत्ता में आना है। पार्टी ने जाति समीकरण के जरिए हर वर्ग के वोटरों की साधने की कोशिश है।
यह भी पढ़ें : डबवाली से दिग्विजय तो उचाना से दुष्यंत चौटाला लड़ेंगे चुनाव, JJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
किस जाति के कितने उम्मीदवार
ओबीसी – 11 उम्मीदवार
जाट – 11 उम्मीदवार
ब्राह्मण – 9 उम्मीदवार
पंजाबी – 9 उम्मीदवार
महिला- 8 उम्मीदवार
वैश्य – 5 उम्मीदवार
राजपूत – 2 उम्मीदवार
बिश्नोई – 2 उम्मीदवार
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
17 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines