Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के उम्मीदवार मम्मन खान को मिल सकती है। मम्मन खान को 130497 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 98441 वोटों से हराया। उनके मुकाबले बीजेपी के नसीम अहमद को सिर्फ 32056 वोट मिले हैं। वहीं इनेलो के मोहम्मद हबीब को 15638 वोट मिले हैं। जननायक जनता पार्टी के जान मोहम्मद को मात्र 720 वोट मिले आम आदमी पार्टी के वसीम जाफर को मात्र 234 वोट मिले हैं। इससे ज्यादा तो इस सीट पर नोटा को 439 वोट मिले।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में बीजेपी जीतेगी तो क्या होगा? राजीव रंजन से यहां समझें पूरा समीकरण
मम्मन खान के अलावा रोहतक की गढ़ी सांपला किलोई सीट से भूपिंदर सिंह हुड्डा के पास बड़ी बढ़त है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के पास 52 हजार से ज्यादा की बढ़त है। इस सीट पर 17 राउंड काउंटिंग होनी है और अभी 10 राउंड की काउंटिंग में ही हुड्डा ने 52 हजार से ज्यादा की लीड ले ली है। तीसरे नंबर इनेलो के कृष्णन हैं, जिन्हें 820 वोट मिले हैं। नूंह सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आफताब अहमद के पास भी 46871 वोटों की मार्जिन है। आफताब को भी अपनी सीट पर बड़ी जीत मिलने के आसार हैं।
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों की गिनती में बीजेपी ने कांग्रेस के ऊपर बढ़त बना रखी है। बीजेपी 49 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है।
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
6 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines