हरियाणा में कांग्रेस के मम्मन खान ने लिखा इतिहास, रिकॉर्ड मार्जिन के साथ जीता फिरोजपुर झिरका

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार मम्मन खान रिकॉर्ड जीत हासिल कर सकते हैं। मम्मन खान के पास 75 हजार से ज्यादा वोटों की लीड है। अभी तक की मतगणना में बीजेपी आगे है।

Haryana election results

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के मम्मन खान के पास बड़ी बढ़त है। फाइल फोटो

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के उम्मीदवार मम्मन खान को मिल सकती है। मम्मन खान को 130497 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 98441 वोटों से हराया। उनके मुकाबले बीजेपी के नसीम अहमद को सिर्फ 32056 वोट मिले हैं। वहीं इनेलो के मोहम्मद हबीब को 15638 वोट मिले हैं। जननायक जनता पार्टी के जान मोहम्मद को मात्र 720 वोट मिले आम आदमी पार्टी के वसीम जाफर को मात्र 234 वोट मिले हैं। इससे ज्यादा तो इस सीट पर नोटा को 439 वोट मिले।

मम्मन खान के अलावा रोहतक की गढ़ी सांपला किलोई सीट से भूपिंदर सिंह हुड्डा के पास बड़ी बढ़त है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के पास 52 हजार से ज्यादा की बढ़त है। इस सीट पर 17 राउंड काउंटिंग होनी है और अभी 10 राउंड की काउंटिंग में ही हुड्डा ने 52 हजार से ज्यादा की लीड ले ली है। तीसरे नंबर इनेलो के कृष्णन हैं, जिन्हें 820 वोट मिले हैं। नूंह सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आफताब अहमद के पास भी 46871 वोटों की मार्जिन है। आफताब को भी अपनी सीट पर बड़ी जीत मिलने के आसार हैं।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों की गिनती में बीजेपी ने कांग्रेस के ऊपर बढ़त बना रखी है। बीजेपी 49 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ