Manisha Second Post Mortem Report: हरियाणा के भिवानी जिले की प्ले स्कूल टीचर मनीषा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें नतीजा यही निकला कि मनीषा ने सुसाइड की है। हालांकि अभी रिपोर्ट पब्लिक नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने सुसाइड किए जाने का खुलासा रिपोर्ट में होने का दावा किया है, लेकिन परिजन और ग्रामीण पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा रहे हैं। सवालों का जवाब मिलने तक उन्होंने मनीषा का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। गांव ढाणी लछमन में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के 2 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, SP का ट्रांसफर और 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 मौत पर कैसे मचा बवाल?
मनीषा की मौत मामले में यह सवाल अनसुलझे हैं…
- मनीषा ने अपने घर से 7 किलोमीटर और अपने स्कूल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नहर के पास जाकर आत्महत्या क्यों की?
- अगर मनीषा के शरीर को जानवरों ने खाया तो सिर्फ चेहरा ही क्यों खाया, बाकी शरीर क्यों नहीं?
- मनीषा ने सुसाइड क्यों की? सुसाइड करने की असली वजह क्या थी?
- मनीषा की मौत के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं? किन दबावों, हालात या व्यक्तियों ने मनीषा को सुसाइड का कदम उठाने के लिए मजबूर किया?
- सुसाइड नोट देरी से सार्वजनिक क्यों किया गया? अगर सुसाइड नोट पहले पुलिस को मिल गया था
- क्या धरने के दौरान पुलिस और प्रशासन पर बयानबाजी करने वाले नेताओं पर कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई होगी?
- मामले को राजनीतिक रंग देकर तूल दिया गया। क्या पुलिस-प्रशासन पर झूठे आरोप लगाने वालों की जवाबदेही तय होगी?
- पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सस्पेंशन का क्या होगा? अगर उन पर मामले में सीधे-सीधे जिम्मेदारी साबित नहीं होती तो।
यह भी पढ़ें: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का CCTV वीडियो आया सामने, ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
क्या है मनीषा की मौत का मामला?
बता दें कि हरियाणा के भिवानी जिले के ढाणी लक्ष्मन गांव की 19 वर्षीय मनीषा प्ले स्कूल में टीचर थी। 11 अगस्त 2025 को वह अचानक लापता हो गई थी। 2 दिन बाद 13 अगस्त 2025 को उसकी डेडबॉडी मिली थी। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और परिजनों ने जांच पर सवाल उठाए तो मुख्यमंत्री नायब सैनी ने SP का तबादला करके 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया, लेकिन मनीषा के परिजन और ग्रामीए हत्याकांड का दावा करते हुए धरने पर बैठ गए।
मामले के छठे दिन पुलिस ने मनीषा के परिजनों को रोहतक PGI से आई मनीषा की विसरा रिपोर्ट दिखाकर मामला मर्डर नहीं सुसाइड का है। फिर परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए, लेकिन सुबह होते-होते मनीषा के पिता संजय ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड का खुलासा हुआ है। परिजनों की आपत्ति पर विसरा जांच के लिए भेजा गया, लेकिन उसमें भी मनीषा द्वारा सुसाइड किए जाने का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें: मॉडल-इन्फ्लुएंसर के सामने अश्लील हरकत करने वाले के खिलाफ एक्शन, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पुलिस ने मामले में यह खुलासे किए
रोहतक रेंज के IG वाई. पूर्ण कुमार ने मामले पर मीडिया ब्रीफिंग में स्पष्टीकरण दिया कि FSL रिपोर्ट में मौत का कारण जहर खाना आया है। सुसाइड नोट पहले दिन मिला था, तकनीकी जांच के चलते सार्वजनिक नहीं किया था। पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि मनीषा के शरीर में जहरीला पदार्थ मिला है, जो उसने खाद-बीज की दुकान से खरीदा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि मनीषा की मौत के बाद उसके शरीर को किसी जानवर ने काटा है। रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि मनीषा के शरीर पर किसी प्रकार का केमिकल नहीं डाला गया। चौथा और सबसे अहम खुलासा यह हुआ है कि मनीषा के साथ दुष्कर्म होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। मनीषा के सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग भी मैच हो गई है।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
3 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines