LIVE Ateli Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: अटेली सीट पर आरती सिंह ने 2500 वोटों से जीत हासिल की है। बीएसपी के अतर सिंह 54274 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं, आरती सिंह को 56774 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव को 29474 मत मिले। इस बार अटेली विधानसभा सीट से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार थे। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की अटेली सीट बीजेपी ने 6 बार के सांसद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव पर दांव खेला था। वहीं, कांग्रेस से अनीता यादव मैदान को टिकट मिला था। आरती पहली बार चुनाव लड़ रही थीं। BSP-INLD गठबंधन ने यहां से ठाकुर अतर लाल को उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने बीजेपी को कड़ी फाइट दी। अनीता यादव 2009 में यहां से जीत हासिल कर चुकी हैं। इसके बाद 2014 और 2019 में कांग्रेस ने उन पर फिर भरोसा किया, लेकिन वे हार गईं। अनीता और आरती दोनों अहीर समुदाय से आती हैं।
कांग्रेस को इस बार 10 साल की सत्ता विरोधी एंटी इनकंबेंसी का फायदा मिलेगा, यह माना जा रहा था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस सीट पर राजपूतों के वोट 8 फीसदी हैं। अतर लाल 20 साल से राजनीति में हैं। पिछले 3 विधानसभा चुनाव में वे भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन जीते नहीं। इस सीट से JJP-ASP गठबंधन ने अहीर कैंडिडेट आयुषी राव पर दांव खेला था। अटेली में कुल 2 लाख 7 हजार मतदाता हैं। इनमें से आधे अहीर हैं। 1967 से अब तक अटेली में 13 बार इलेक्शन हुए हैं।
भाजपा पहली बार अटेली से 2014 में जीती थी। दूसरी बार 2019 में भी बीजेपी की जीत हुई। 9 बार इस सीट पर कड़ा मुकाबला दिखा है, जब जीत का अंतर 3 हजार वोटों से भी कम रहा है। इस सीट पर राव इंद्रजीत का प्रभाव माना जाता है। लेकिन इस बार बेटी को पहली बार जीत दिलाने के लिए राव इंद्रजीत ने खूब पसीना बहाया था। उनकी मेहनत रंग लाई और बेटी पहली बार जीत गईं।
संबंधित खबरें
हरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
19 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
23 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
5 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines