Ashok Gehlot Statement On Haryana Assembly Election Result 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जो झटका लगा, उसे लेकर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। पार्टी कहां चूक गई और हार का क्या कारण रहा? इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के शीर्ष नेताओं की समीक्षा बैठक हुई। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि कांग्रेस की हरियाणा चुनाव समीक्षा बैठक में क्या हुआ था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा चुनाव में कहां चूक हुई? इसे लेकर हाईकमान ने विस्तृत समीक्षा करने के लिए एक मंच स्थापित करने का फैसला किया। इस प्लेटफॉर्म में सभी जीते-हारे उम्मीदवार और राज्य के नेता शामिल होंगे, ताकि यह आकलन किया जा सके कि वास्तव में क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : कुमारी शैलजा के गांव में भी हारी कांग्रेस, BJP प्रत्याशी को मिले कितने ज्यादा वोट?
आश्चर्यजनक रिजल्ट सामने आए : अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने चुनाव परिणाम पर अविश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कई लोगों का मानना था कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा था कि कांग्रेस जीत रही है, लेकिन अचानक क्या हुआ? आश्चर्यजनक रिजल्ट सामने आए। उन्होंने कहा कि इसकी तह तक पहुंचने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : बलराज कुंडू जैसे एक और प्रत्याशी… चुनाव हारते ही बंद की रसोई, रोजाना पांच रुपये में खिला रहे थे खाना
हरियाणा में हार की क्या रही वजह?
गहलोत ने माना कि गुटबाजी, अति आत्मविश्वास और जातिगत समीकरण जैसे कारकों ने भूमिका निभाई होगी, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी टिप्पणी करने से पहले हार के कारणों की गहन समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसी स्थिति देखने को मिली, जहां परिणाम पलट गए। कोई भी समझ नहीं पा रहा है कि हरियाणा में ऐसा कैसे हुआ। यहां तक कि भाजपा नेता भी कह रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines