AAP Attacks BJP: अनुराग ढांडा ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपये महीना देने का वादा किया था, लेकिन अब जब योजना शुरू हुई है, तो हकीकत यह है कि 1.4 करोड़ महिलाओं में से सिर्फ 3.73 प्रतिशत के खाते में पैसा आया है। यानी 96.27 प्रतिशत महिलाएं ठगी गई हैं। भाजपा ने ‘हर महिला’ को वादा किया था, लेकिन अब बीजेपी सरकार जानबूझकर ‘हर शर्त’ थोप रही है।
ढांडा ने कहा कि सरकार ने ऐसी-ऐसी शर्तें लगा दी हैं कि ज्यादातर महिलाएं अपने आप बाहर हो गईं। परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। उम्र 23 साल से ज्यादा होनी चाहिए और अगर किसी महिला के पति हरियाणा के बाहर के हैं या घर में कोई पहले से पेंशन ले रहा है, तो वो भी योजना से बाहर है। गरीब घर की लड़कियां, कॉलेज जाने वाली युवतियां, नई बहुएं और विधवा महिलाएं सब इससे बाहर कर दी गईं।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में हुआ श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी समागम, केजरीवाल और CM मान हुए शामिल
महिलाओं के साथ मजाक है- ढांडा
अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंच से फोटो खिंचवाकर दिखाया कि सरकार महिलाओं को सशक्त कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह योजना नहीं, महिलाओं के साथ मजाक है। भाजपा ने महिलाओं को अधिकार नहीं, अपमान दिया है। ये ‘लाडो लक्ष्मी’ नहीं, बल्कि ‘लुटो लक्ष्मी योजना’ है। उसमें वादा करोड़ों का था, लेकिन फायदा कुछ हजार लोगों को दिया गया।
ढांडा ने कहा कि भाजपा को महिलाओं की तकलीफ नहीं दिखती, उसे सिर्फ अपने प्रचार की चिंता है। सीएम के पास प्रचार-प्रसार का समय है, लेकिन आम महिलाओं के लिए न नीयत है, न नीति और न ही इच्छा। उन्होंने कहा कि ‘महिलाएं अब भाजपा के झूठे वादों में नहीं फंसेंगी। उन्होंने मंच, भाषण और झूठ का खेल सब देख लिया है।
‘उन्हें सिर्फ छल, धोखा और अपमान मिला’
आम आदमी पार्टी का कहना है कि हरियाणा की महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा किया था, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ छल, धोखा और अपमान मिला। जनता अब यह सब समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। अनुराग ढांडा ने कहा कि ‘भाजपा को अब 2100 रुपये का नहीं, बल्कि महिलाओं के हर वोट का हिसाब देना पड़ेगा। हरियाणा की बेटियां अब खामोश नहीं रहेंगी, वो अपना हक लेकर रहेंगी।’
ये भी पढ़ें: काली माता मंदिर के नवीनीकरण के लिए दिए 75 करोड़, CM मान और अरविंद केजरीवाल ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
39 mins agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines