Chandigarh New Mayor: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनूप गुप्ता ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के जसबीर सिंह को एक वोट से हरा दिया। कुल 29 मत पड़े, जिनमें से गुप्ता को 15, जबकि सिंह को 14 मत मिले। कांग्रेस और अकाली दल मतदान से दूर रहे। गुप्ता सरबजीत कौर का स्थान लेंगे।
और पढ़िए – मोदी ने तेलंगाना के इस नेता की जमकर तारीफ की, बोले- सभी राज्य इनसे सीखें
कौन हैं अनूप गुप्ता?
चंडीगढ़ के नए मेयर 38 साल के अनूप गुप्ता बीकॉम के साथ-साथ लॉ ग्रेजुएट हैं। इससे पहले वे चंडीगढ़ नगर निगम के डिप्टी मेयर थे। अनूप गुप्ता पहली बार 2021 में वार्ड 11 से काउंसलर चुने गए थे। इस वार्ड में सेक्टर 18, 19 और 21 आता है।
अनूप गुप्ता को भाजपा के सीनियर नेता संजय टंडन, अरुण सूद और सांसद किरण खेर समेत केंद्र शासित प्रदेश के सभी टॉप भाजपा नेताओं का करीबी माना जाता है। मेयर और डिप्टी मेयर बनने से पहले वे भाजपा के सचिव पद पर भी रह चुके हैं।
बता दें कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव चंडीगढ़ नगर निगम के असेंबली हॉल में हुआ। आज सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ था। पिछले साल बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार सरबजीत कौर को आम आदमी पार्टी द्वारा डाले गए एक वोट को अवैध घोषित करने के बाद विजेता घोषित किया गया था। चंडीगढ़ में मेयर का कार्यकाल एक साल का होता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 hrs agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
14 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines