Anil Vij: हरियाणा सरकार में नवनियुक्त परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोमवार को प्रदेश के अंबाला, करनाल और पानीपत के बस स्टैंडो पर औचक निरीक्षण किया। इन बस स्टैंडों पर कई अनियमितताएं मिलने पर मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं, अंबाला छावनी बस स्टैंड के इंचार्ज को सस्पेंड करने के आदेश जारी किया है।
औचक निरीक्षण करते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियों में वे साफ कहते सुनवाई पड़ रहे हैं कि वह किसी को करप्शन नहीं करने देंगे। अंबाला बस स्टैंड पर निर्धारित जगह से आगे दुकानें लगी होने से मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर जुर्मान लगाने और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
दुकान से बाहर सामान रखा हुआ था
परिवहन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि लाइसेंस दुकान का है और दुकानदारों ने उसके आगे तक बरामदे में सामान रखा हुआ है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि इसके बाप का राज है। कोई गेट तक सामान लगा लेगा। मंत्री ने अधिकारियों को दुकान के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगने के निर्देश दिए।
बस स्टैंड पर टूटे साइन बोर्ड देख लगाई फटकार
अंबाला छावनी बस स्टैंड का औचक निरीक्षण करने के दौरान मंत्री ने जीएम रोडवेज को जमकर फटकार लगाई। यहां बस स्टैंड पर साइन बोर्ड टूटा देख मंत्री भड़क गए। बस स्टैंडों पर अनियमितताओं की जांच सीनियर आईएएस अधिकारी से कराने का निर्देश दिए। बता दें बीते दिनों कैबिनेट मंत्री बने अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्रालय दिया गया है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गढ़चिरौली में मारे 4 नक्सली
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines