Free Bus Service: रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकेंगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज यह घोषणा की। सरकारी आदेश के अनुसार, हरियाणा की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिलाएं बच्चों के साथ 8 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक फ्री बस सर्विस का लाभ उठा सकेंगे, लेकिन यह सुविधा केवल हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने के लिए लागू है।
गुरुग्राम में रील्स बनाने के लिए युवकों ने एक्सप्रेसवे का रोका ट्रैफिक, मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री ने मंजूर किया प्रस्ताव
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को बसों में फ्री सफर करने की सुविधा दे रहे हैं। इसके लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिया गया था, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है। सरकार के फैसले का मकसद रक्षाबंधन पर महिलाओं को अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए जाने और मुफ्त यात्रा सुनिश्चित कराना है। इसे महिलाओं के लिए भाइयों का तोहफा समझा जाए। परिवहन विभाग को विशेष प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। बसों का शेड्यूल तैयार करने, चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द करने और पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने को कहा गया है।
अंबाला टू अयोध्या, लखनऊ, जम्मू और श्रीनगर, हरियाणा के इस नए एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट होंगी शुरू
कब है रक्षाबंधन और क्या है मुहूर्त?
बता दें कि रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 दिन शनिवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होगी और 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। इसलिए रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी बांधने का समय सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक (कुल 7 घंटे 49 मिनट) रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक रहेगा। सौभाग्य योग सुबह 4:08 बजे से 10 अगस्त की सुबह 2:15 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 9 अगस्त को दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। बता दें कि इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को सुबह 1:52 बजे खत्म होगी, जो सूर्योदय से पहले का समय है। इसलिए इस साल 9 अगस्त का पूरा दिन राखी बांधने के लिए बेहद शुभ रहेगा।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
14 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines