LIVE Ambala Cantt Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा था। लेकिन अंबाला कैंट से अनिल विज 7277 वोटों से जीत गए हैं। उनको 59858 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को 52581 वोट मिले। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज यहां से बीजेपी के टिकट पर मैदान में थे। बता दें कि इस सीट से विज पहले 6 बार जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार यहां से कांग्रेस ने कुमारी शैलजा के करीबी रहे परविंदर सिंह परी को मैदान में उतारा था। जो पार्षद का चुनाव भी जीत चुके हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज कौर गिल, JJP-ASP गठबंधन ने अवतार करधान और INLD-BSP ने ओंकार सिंह को टिकट दिया था। लेकिन कांग्रेस से बागी होकर मैदान में उतरीं चित्रा सरवारा सबको चौंका रही थीं। जिन्होंने मुकाबले रोमांचक बना दिया।
इस सीट पर लगभग 2.70 लाख वोटर विधायक का चयन करते हैं। अनिल विज इस बार खुद को सीएम फेस भी बता चुके हैं। जिसका फायदा उनको मिला। कांग्रेस से बागी हुईं चित्रा सरवारा अनिल विज और परविंदर परी को टक्कर देती दिखीं। पिछली बार भी उन्होंने चुनाव लड़ा था, वे दूसरे नंबर पर रही थीं। इस बार भी ऐसा ही हुआ।
अंबाला कैंट सीट की बात करें तो यहां पंजाबी और जट सिखों के 80 हजार वोट हैं। 1967 से 2019 तक सिर्फ पंजाबी नेता ही यहां से विधायक बनते आए हैं। इस सीट पर अनिल विज का यहां खासा दबदबा माना जाता है। वैश्य समाज के वोट दूसरे नंबर पर हैं। 2005 में यहां से अनिल विज हार गए थे, तब कांग्रेस के देवेंद्र बंसल जीते थे। लेकिन इस बार विज खुद को सीएम फेस बता चुके हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद उन्होंने कहा था कि अब हो सकता है कि मुलाकात सीएम हाउस में हो। हालांकि बीजेपी साफ कर चुकी है कि पार्टी का चेहरा नायब सैनी ही रहेंगे।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines