अंबालावासियों को जल्द एयरपोर्ट की सेवा मिलने वाली है। इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री हरियाणा के दौरे पर जल्दी आने वाले हैं। इसी बात की जानकारी हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने दी है। उन्होंने बताया कि अंबाला कैंट में बने एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 अगस्त को हो सकता है। आज ये एयरपोर्ट जो बना है वो रक्षा मंत्री की मदद से बना है। क्योंकि इसके लिए सेना की जमीन की जरूरत थी और वह हमें मिल गई है। इसके उद्घाटन करने को लेकर सीएम नायब सैनी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेटर भेजा गया है।
कहां-कहां के लिए शुरू होंगी उड़ान
अंबाला एयरपोर्ट से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। वहीं, एयरपोर्ट पर सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स और एंप्लॉय की तैनाती कर दी गई हैं। इसके अलावा, बाकी एयरलाइंस भी अंबाला एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की मंजूरी मांग रही हैं। सबसे पहले अंबाला से अयोध्या, लखनऊ और जम्मू के लिए एयर सर्विस की शुरुआत की जाएगी।
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
अंबाला एयरपोर्ट पर टोटल फर्नीचर और चेकिंग मशीनें आ गई हैं। अंबाला की जनता को यहां पर वाईफाई की सुविधा मिलेगी। वहीं, एयरपोर्ट पर स्टाफ के मेंबर के लिए कमरे बनाए गए हैं। अभी अंबाला से श्रीनगर, वाराणसी, देहरादून, लखनऊ, जयपुर, शिमला, अमृतसर और दिल्ली फ्लाइट चल सकती है।
एयरपोर्ट के बनने से क्या फायदा होगा ?
इस प्रोजेक्ट से हरियाणा ही नहीं वेस्ट यूपी, पंजाब और हिमाचल को भी अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके बनने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हवाई अड्डे से अयोध्या, जम्मू, श्रीनगर और लखनऊ जैसी सिटी को भी फायदा मल सकता है। यह सुविधा न केवल तीर्थ यात्रियों और टूरिस्टों को फायदा देगी। इसके अलावा बिजनेस के साथ-साथ इकोनॉमी को भी बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
15 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines