हरियाणा के गुरुग्राम से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है, वो भी ऐसे हालात में जब महिला आईसीयू में वेंटिलेंटर सपोर्ट पर थी। पुलिस ने बताया कि एक एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जब वह वेंटिलेटर पर थी, तब उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।
पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस के अनुसार, मामला 13 अप्रैल को तब सामने आया जब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया और उसने पुलिस को सूचित किया। एयर होस्टेस ने पति को बताया तो उन्होंने अस्पताल बदल दिया। इसके बाद लीगल एडवाइजर के साथ पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 46 वर्षीय एयर होस्टेस की शिकायत के आधार पर सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से बिगड़ी तबीयत
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला कंपनी की ओर से प्रशिक्षण लेने गुरुग्राम आई थी और एक होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यौन उत्पीड़न की घटना के बाद महिला के पति ने उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 13 अप्रैल को उन्हें छुट्टी मिल गई।
पीड़िता ने लगाए ये आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उपचार के दौरान 6 अप्रैल को वह वेंटिलेटर पर थी, इस दौरान अस्पताल के मेल कर्मचारियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उस समय वह वेंटिलेटर पर थी और कुछ बोल नहीं पा रही थी और बहुत डरी हुई थी। घटना के समय वह बेहोशी की हालत में थी और उसके आसपास दो नर्सें भी थीं।’ अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया, जिसके बाद पति ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और फिर कानूनी सलाहकार के साथ जाकर पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने बताई ये बात
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा, ‘पीड़िता की शिकायत के बाद गुरुग्राम के सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए ड्यूटी चार्ट को स्कैन करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के लिए पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची।’ उन्होंने कहा, ‘पुलिस टीम ने मामले में आगे की कार्रवाई की है और आरोपी का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपी की पहचान करेगी और उसे गिरफ्तार करेगी।’ हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
23 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines