AAP Leader Targets Haryana Health Minister: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता इन दिनों अपने उस बयान को लेकर काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों की भारी कमी के चलते कहा था कि डॉक्टरों को पैदा कहां से करें। अब उनके इस बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जिम्मेदारी के पद पर बैठ कर स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता का बयान शर्मनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार में मरीज भगवान भरोसे ही है।
स्वास्थ्य मंत्री पर AAP का वार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता पर वार करते हुए कहा कि ये बहुत ही शर्मनाक है। इससे साफ है बीजेपी सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। लोगों को अस्पताल में मरने के लिए छोड़ दिया है। अगर पिछले दस सालों में कुछ किया होता तो डॉक्टरों के लिए अच्छा माहौल बनाया होता तो आज प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं होती।
भगवान भरोसे चल रही स्वास्थ्य व्यवस्था
उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में प्रदेश की जनता का स्वास्थ्य भगवान भरोसे चल रहा है। हरियाणा में स्थिति इतनी भयावह है कि 2035 लोगों पर एक डॉक्टर है। वहीं प्रदेश में साढ़े 28 हजार डॉक्टरों की जरूरत है। जबकि इसके आधे भी डॉक्टर रजिस्टर नहीं हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में करीब साढ़े चार हजार डॉक्टर ही कार्यरत हैं।
अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं
उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के साथ न पर्याप्त उपकरण है। सीएचसी, पीएचसी में भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। कई जगह इनके भवन जर्जर हालत में हैं। सरकार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए जबरन बॉन्ड भरवा रही है। किसी की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में केवल एक दो सरकारी अस्पतालों को छोड़कर कहीं भी कैथ लैब और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।
डॉक्टरों का सेक्शन
उन्होंने कहा कि इसके साथ केंद्र सरकार भारतीय न्याय संहिता के तहत तुगलकी फरमान लेकर आई है। इसमें डॉक्टरों को सेक्शन 106(1) के तहत इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु होने पर डॉक्टर को 5 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। जबकि भारत के गृहमंत्री ने चिकित्सकों को सेक्शन 106 से बाहर रखने की बात कही थी।
मोहल्ले में होंगे क्लिनिक स्थापित
उन्होंने कहा कि उसका चिकित्सकों ने ऊपर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इस कानून में तुरंत प्रभाव से संशोधन होना चाहिए। आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। हमने हर गली और मोहल्ले में क्लिनिक स्थापित करने का काम किया है। जहां मरीजों को मुफ्त टेस्ट और मुफ्त दवाइयां मिलती हैं। हरियाणा की जनता इस सरकार को बदलना चाहती है। आम आदमी पार्टी की सरकार ही जनता की हितैषी है। जो बदलाव दिल्ली और पंजाब में किया है वो सबके सामने है। हरियाणा की जनता भी बदलाव चाहती है। आने वाले चुनावों में वोट की चोट से बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेगी।
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
9 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines