AAP नेता अनुराग ढांडा ने केंद्रीय मंत्री खट्टर पर अंबेडकर को लेकर दिए बयान पर साधा निशाना

AAP के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने केंद्रीय मंत्री खट्टर पर अंबेडकर को लेकर दिए बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि खट्टर दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और आज केंद्रीय मंत्री हैं. उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में ऐसी बातें करने पर शर्म आनी चाहिए.

Anurag Dhnda
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर जो बातें कहीं हैं, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं. खट्टर का बयान सिर्फ एक नेता का बयान नहीं, बल्कि बीजेपी की दलित विरोधी सोच और नफरत की जड़ को उजागर करता है. बाबा साहब को संविधान निर्माता के रूप में छोटा दिखाने की कोशिश सीधा-सीधा दलित समाज का अपमान है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी का इतिहास बाबा साहब और दलित समाज के अपमान से भरा पड़ा है. संसद में अंबेडकर को ट्रेंड बताकर उनका मजाक उड़ाया गया. संविधान बदलने की बात कर उनके बनाए संविधान को ठुकराने की कोशिश की गई. दलित समाज से आने वाले जज पर हमला कर उन्हें बदनाम करने की मुहिम चलाई गई. अब खट्टर ने बाबा साहब की भूमिका पर सवाल उठाकर वही गंदी सोच दोहरा दी है.

Advertisment

अनुराग ढांडा ने कहा कि खट्टर की सोच बेहद घटिया और नफरत से भरी हुई है. हरियाणा में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने दलित समाज को कमजोर करने, बांटने और उनके अधिकारों को खत्म करने की हर कोशिश की. अब वह बाबा साहब पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता और बीजेपी की घृणित विचारधारा को सामने ले आए हैं.

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि केंद्रीय मंत्री खट्टर को तुरंत अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए. अगर बीजेपी खट्टर के बयान से सहमत है तो यह साफ हो जाएगा कि बीजेपी दलितों और बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ खुलकर खड़ी है. बाबा साहब को कोई छोटा नहीं कर सकता. वह संविधान निर्माता थे, हैं और रहेंगे. खट्टर जैसे नेता सिर्फ अपनी सोच को छोटा दिखा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ