आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। उन पर रेप का आरोप हैं और इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस पर फायरिंग की गई और इसकी की आड़ में वह भाग निकले। पंजाब की सन्नौर सीट से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस गिरफ्तार करने अपने साथ लेकर जा रही थी। इसी दौरान उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आड़ में हरमीत सिंह पुलिस कस्टडी से भाग निकले हैं।
आरोप है कि जब पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही थी तब उसके समर्थकों ने कांस्टेबल को गोली मार दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हरमीत सिंह पर पूर्व पत्नी ने हरमीत सिंह पर FIR कराई थी। एक दिन पहले ही हरमीत ने एक वीडियो जारी भगवंत मान सरकार की खिंचाई की थी और दिल्ली में मौजूद आप के नेताओं के आरोप लगाया था।
इससे पहले हरमीत सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि समय बदलने में वक्त नहीं लगेगा। अफसर नंबर बनाने के लिए कह रहे हैं कि मैं ये कर दूंगा, वो कर दूंगा। मेरी बात सुन लो, सच्चाई पर रहो। अगर मैं गलत हूं तो मुझ पर FIR दर्ज कर दो। इसके साथ ही उन्होंने हरदेव सिंह नाम एक शख्स का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे फिट करूंगा कि याद करोगे। दिल्ली वालों के चक्कर में मत रहो।
उन्होंने वीडियो में आगे कहा था कि अगर तुम गलत कदम उठाओगे तो तुम्हारे साथ क्या होगा दुनिया देखेगी। अफसर हो तो अफसर की तरह ही रहो। पंजाब के लिए काम करो। जमीर मर चुका है तो कुछ भी करो।
AAP विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों पठानमाजरा की गिरफ्तारी पर, उनके वकील, एडवोकेट सिमरनजीत सिंह सग्गू ने कहा कि हरमीत सिंह के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। एक मामला हाईकोर्ट में लंबित था। हाईकोर्ट ने इसे निपटा दिया और डीआईजी रोपड़ रेंज को जांच के लिए नियुक्त किया लेकिन यह एफआईआर बाढ़ के कारण पिछले दो दिनों में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव का परिणाम है। यह कानून के खिलाफ है, तथ्यों के खिलाफ है और पूरी तरह से राजनीतिक लोगों और नौकरशाही के बीच रस्साकशी है।
उन्होंने कहा कि बलात्कार की धारा और धारा 420 लगाई गई है। शिकायतकर्ता ने एसएसपी मोहाली के समक्ष आवेदन दायर किया था और हाईकोर्ट में एक रिट दायर की थी। उन सभी आरोपों को एसएसपी मोहाली ने स्टेटस रिपोर्ट के माध्यम से हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया था, शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया कि वह हरमीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी, सिस्टम काम कर रहा है।
संबंधित खबरें
हरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
42 mins agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
17 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
21 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
5 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines