AAP Campaigner Ashok Tanwar Targated : आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया, इसके बाद प्रेसवार्ता की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं, दुकानदारों, मजदूरों और व्यापारियों से वादे किए, लेकिन वो वादे ऐसे ही धरे रह गए। ऐसे में साढ़े नौ वर्ष बीतने के बाद देश और प्रदेश की जनता परिवर्तन करने का मन बना चुकी है।
अशोक तंवर बोले, पंजाब सरकार ने ख़त्म किए 12 टोल
अशोक तंवर ने कहा कि जहां प्रदेश में हर कोई धरने प्रदर्शन कर रहा है, वहीं प्रदेश में जितने भी टोल प्लाजा हैं वो गुंडागर्दी का पर्याय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि खरखौदा के गांव टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर सोनीपत के भाजपा जिला अध्यक्ष और ब्लॉक समिति अध्यक्ष की गुंडागर्दी पूरे प्रदेश ने देखी। गन्नौर के भिगान टोल प्लाजा के कर्मियों ने महिला और एक व्यक्ति को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, वहीं नांगल चौधरी के सिरोही बहाली टोल प्लाजा के कर्मियों ने किसानों के साथ मारपीट की। ऐसे टोलों को बंद कर देना चाहिए ताकि टोलकर्मियों और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी बंद हो सके।
हरियाणा में टोल प्लाजा गुंडागर्दी का पर्याय बने
तंवर ने आगे कहा कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने लगभग 18 महीने में 12 टोल खत्म कर दिए हैं। उन्होंने खट्टर सरकार से भी हरियाणा टोल बंद करने की मांग की है।
खट्टर सरकार में राज्य पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश पर लगभग 3 लाख करोड़ का कर्जा हो तो इससे समझा जा सकता है कि उसकी माली हालत क्या होगी। अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पूरे देश में हरियाणा की, चौथे नंबर पर सबसे खराब परफॉर्मिंग हैं। हरियाणा के राजस्व का 20% कर्ज के ब्याज पर खर्च होता है। इसके बावजूद ये इतनी बेशर्म सरकार है कि न ये अर्थव्यवस्था ठीक रख सकते और न व्यवस्था ठीक रख सकते।
हरियाणा की जनता को प्रमाण की जरूरत नहीं
बार-बार बिजली आंदोलन चल रहा है फिर भी बिजली नहीं आती और कहते हैं बिजली की कोई दिक्कत नहीं है। प्रदेश की जनता को प्रमाण की जरूरत नहीं है कि आज हरियाणा के हालात क्या हैं।
सीएम केजरीवाल ने किया था ‘परिवार जोड़ो अभियान का आह्वान’
अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। जब इसकी शुरुआत हुई थी तो केवल नाम का संगठन था, लेकिन अब काम का संगठन तैयार हो गया है। अब ऐसा संगठन तैयार हो गया है जिसकी एक मजबूत आधारशिला है। आम आदमी पार्टी की लोकसभा, जिला और ब्लॉक स्तर की कमेटियां बन गई हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, छात्रों, मजदूरों और किसानों का संगठन बनकर तैयार हो गया है। पिछले दिनों सर्कल इंचार्ज बनाए गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भिवानी से ‘परिवार जोड़ो अभियान’ का आह्वान किया था। एक पार्टी इस देश, प्रदेश और परिवारों को तोड़ने में लगी हुई है और जो विपक्ष में बैठी है वो पार्टी देख रही है।
हर गांव में खोलेगे जाएंगे आम आदमी पार्टी के कार्यालय
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार जोड़ो अभियान में जोर शोरों से चला हुआ है। इसके बाद वार्ड और पंचायत स्तर पर 21 सदसीय कमेटी बनाई जाएगी। ये 21 सदस्यीय कमेटी पन्ना प्रमुखों के पन्ने फाड़ देगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश के हर गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यालय खोलने हैं ताकि लोग अपनी शिकायत और परेशानियां हमें बता सकें। उन्होंने कहा कि जिस दिन अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के दो लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाने आएंगे, उस दिन स्पष्ट हो जाएगा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। आगे कहा, 2024 में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस मौके पर लोकसभा प्रभारी राजिंदर शर्मा, जिला प्रभारी हरिंदर भाटी, लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी परवेश मेहता, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी राकेश भड़ाना, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज प्रेमी, चंचल, हरदीप, जीत ठाकुर, विनोद भाटी, महावीर तंवर और धर्मबीर भड़ाना मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines