Aam Aadmi Party Attack on Haryana Govt: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर हरियाणा में प्रतिदिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रतिदिन व्यापारियों से फिरौती मांगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में रोजाना खबरों में गोलीबारी की घटनाएं छाई रहती हैं। जिस तरीके से पुलिसकर्मी को सरेआम गोली मारी गई उस घटना ने पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़ा कर दिया था।
बीजेपी नेता के घर पर हुई गोलीबारी
उन्होंने कहा कि सोमवार की रात बीजेपी नेता के घर पर गोलीबारी की गई। इससे स्पष्ट समझ आता है कि जिस प्रदेश में पुलिस और सत्ता में बैठी पार्टी के नेता सुरक्षित नहीं, उस प्रदेश में आम आदमी कैसे सुरक्षित हो पाएगा। पहले भी कई घटनाएं सामने आई हैं। रोहतक में एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हिसार की ऑटो मार्केट में दिन दहाड़े खुलेआम फायरिंग की गई। अब तक सात जिलों में फिरौती गैंग फैल चुका है। व्यापारियों और बड़े बड़े नेताओं और अफसरों से फिरौती मांगी जा रही है।
बड़े स्तर पर हो रही फिरौती घटनाएं
उन्होंने कहा कि बहुत सारी घटनाओं में पीड़ित पुलिस को सूचित भी नहीं करते, क्योंकि उनको जान का खतरा है। इतने बड़े स्तर पर फिरौती और गोलीबारी की घटनाओं के बावजूद आज तक हरियाणा पुलिस और हरियाणा सरकार ये पता नहीं लगा पाई कि इन सभी घटनाओं के तार किस गैंग से जुड़े हैं। जिसका सीधा मतलब है कि या तो बीजेपी नेताओं की सरपरस्ती में ये गैंग चलाया जा रहा है या पुलिस के बड़े अधिकारियों की शह पर अंडरवर्ल्ड स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह उनके नेतृत्व में बनी सरकार को संभाल पाने में नाकाम हैं।
पुलिस अधिकारियों की मीटिंग पोस्टपोंड
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के पास पुर्णकालिक गृहमंत्री भी नहीं है और सीएम नायब सिंह के पास समय ही नहीं है। पुलिस अधिकारियों की मीटिंग भी उनको पोस्टपोंड करनी पड़ी थी। सीएम नायब सिंह एक पुर्णकालिक गृहमंत्री बनाने से भी घबरा रहे हैं। बीजेपी में गृहमंत्री होने का अनुभव अनिल विज के पास है और सीएम नायब सिंह अपनी व्यक्तिगत असुरक्षा की वजह से उनको गृहमंत्री नहीं बनाना चाहते। क्योंकि यदि अनिल विज को गृहमंत्री बना दिया तो सरकार को नायब सिंह के पैरों तले से खिसका लेंगे।
खुलेआम फिरौती मांग अपराधी
उन्होंने कहा कि अपनी असुरक्षा के लिए सीएम नायब सिंह ने पूरे हरियाणा को अपराध में झोंक दिया है। इससे बुरी स्थिति कुछ नहीं हो सकती कि अपराधी खुलेआम फिरौती मांग रहे हैं और हरियाणा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। या तो बीजेपी सरकार हरियाणा में आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करे, नहीं तो हरियाणा की जनता सुनिश्चित करेगी कि हरियाणा में फिर कभी बीजपी सरकार सत्ता में न आए।
शंभू बॉर्डर पर हाई कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो असंवैधानिक रुप से शंभू बॉर्डर को बंद करके रखा हुआ था। इससे बीजेपी सरकार ने किसानों पर तो अत्याचार किया ही, साथ ही अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुचाया। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने समय समय पर आवाज भी उठाई कि किसानों का हरियाणा सरकार से कोई टकराव नहीं है ये दिल्ली जाना चाहते हैं इसलिए बॉर्डर को खोला जाए। हाई कोर्ट ने आदेश पारित किया कि सरकार एक सप्ताह के अंदर शंभू बॉर्डर को खोले। आज ये बात हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही स्थापित हो गई कि ये सड़क किसानों की वजह से बंद नहीं थी, बल्कि पुलिस ने सीमेंटेड बेरिकड्स लगाकर उस रोड को जाम किया हुआ था। हम हाइ कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines