Haryana Vidhan Sabha Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) को लेकर सियासत तेज हो गई है। हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर अभीतक बात नहीं बन पाई। इस बीच आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024) में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। इसके बाद आप ने 20 में से 11 उन सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए, जहां कांग्रेस पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी ने हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को टिकट दिया और उन्हें कलायत सीट से उम्मीदवार बनाया। आप ने भिवानी से इंदु शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।
यह भी पढे़ं : Haryana Election : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट?
कांग्रेस के खिलाफ 11 सीटों पर AAP ने उतारे उम्मीदवार
जहां AAP ने मेहम से विकास नेहरा, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, उचाना कलां से पवन फौजी और समालखा से बिट्टू पहलवान को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया, दाबवली से कुलदीप गदराना, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बेरी से सोनू अहलावत और महेंद्रगढ़ से मनीष यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इन सीटों पर कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारे हैं।
यह भी पढे़ं : ‘विनेश फोगाट को कोई हरा सकता है तो…’, बजरंग पूनिया की CM सैनी को खुली चुनौती
देखें AAP की पूरी लिस्ट
सीट : उम्मीदवारों के नाम
नारायणगढ़ : गुरपाल सिंह
कलायत : अनुराग ढांडा
पूंडरी : नरेंद्र शर्मा
घरौंडा : जयपाल शर्मा
असंध : अमनदीप जुंडला
समालखा : बिट्टू पहलवान
उचाना कलां : पवन फौजी
दाबवली : कुलदीप गदराना
रानिया : हैप्पी रानिया
भिवानी : इंदु शर्मा
मेहम : विकास नेहरा
रोहतक : बिजेंद्र हुड्डा
बहादुरगढ़ : कुलदीप चिकारा
बादली : रणबीर गुलिया
बेरी : सोनू अहलावत शेरिया
महेंद्रगढ़ : मनीष यादव
नारनौल : रविंदर मटरू
बादशाहपुर : बीर सिंह सरपंच
सोहना : धर्मेंद्र खटाना
बल्लभगढ़ : रविंदर फौजदार
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
7 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
9 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
11 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
13 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines