Aam Aadmi Party Candidates List : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता मैदान में उतर गए और चुनावी सभा कर रहे हैं। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। इस बीच आप ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने अबतक 70 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
कांग्रेस से बिना गठबंधन ही आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी। 5वीं लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। पार्टी अबतक 70 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। जिन सीटों पर आप ने उम्मीदवार उतारे हैं, वहां कांग्रेस से भी मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें : Exclusive: ‘कोई खिलाड़ी सड़कों पर अपने कपड़े उतरवाएगा क्या’? पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर विनेश फोगाट का बड़ा बयान
AAP से इन्हें मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने तोशाम से दलजीत सिंह और नंगल चौधरी से डॉ. गोपीचंद को चुनावी मैदान में उतारा है। पटौदी सीट से प्रदीप जुटेल चुनावी ताल ठोकेंगे। नरवाना से अनिल रंगा, फिरोजपुर झिरका से वशीम जफर, पुन्हाना से नायाब ठेकेदार बिसरू, होडल से एमएल गौतम, पलवल से धमेंद्र हिंदुस्तानी, पृथला से कौशल शर्मा को टिकट दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Haryana Election: JJP-ASP अलायंस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट?
12 सितंबर है नामांकन की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि हरियाणा चुनाव में 12 सितंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। कांग्रेस और आप ने दिल्ली-हरियाणा में एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ा था। अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आप ने हरियाणा में 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
15 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines