LIVE Aadampur Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला रहा। इस सीट से बीजेपी के टिकट पर भव्य बिश्नोई और कांग्रेस के टिकट पर चंद्रप्रकाश जांगड़ा के बीच मुकाबला देखने को मिला। 1300 वोटों से भजनलाल के पोते चुनाव हार गए। जातीय समीकरणों ने फाइट को रोमांचक बना दिया था। 56 साल से आदमुपर सीट पर भजनलाल परिवार का कब्जा रहा। 1968 में यहां से पहला चुनाव भजनलाल ने ही जीता था। कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रप्रकाश जांगड़ा पूर्व IAS अधिकारी रहे हैं। वे पंडित रामजीलाल के भतीजे हैं, जो भजनलाल के करीबी रहे हैं। वहीं, BSP-INLD ने यहां से बंसीलाल के करीबी रहे हरि सिंह के बेटे रणदीप लोहचब पर दांव खेला था।
JJP-ASP गठबंधन ने यहां से कृष्ण गंगवा और आम आदमी पार्टी (AAP) ने भूपेंद्र बेनीवाल को टिकट दिया था। मुख्य मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा था। आदमपुर सीट पर कुल 1.78 लाख वोटर हैं, जिनमें 94940 वोट पुरुषों और 93708 वोट महिलाओं के हैं। ओबीसी और जाट वोटर इस सीट पर निर्णायक माने जाते हैं। इस बार यहां बड़ा मुद्दा विकास रहा। भजनलाल परिवार का दबदबा इस बार यहां दिखेगा या नहीं, यह सवाल था। वहीं, बीजेपी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का फायदा कांग्रेस को मिलेगा, यह माना जा रहा था।
इस सीट पर कई बार उपचुनाव भी हुए हैं। 2011 में यहां से हरियाणा के पूर्व CM भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका जीती थीं। वहीं, 2022 में हुए उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई ने रिजाइन कर बेटे भव्य बिश्नोई को बीजेपी से टिकट दिलाया था। जो जीतकर विधायक बने थे। यहां सबसे अधिक 55 हजार वोट जाट समुदाय के हैं। वहीं, बिश्नोई समाज के 28 हजार वोट हैं। ओबीसी के 29 हजार वोटर हैं। 8200 वोट कुम्हार और जांगड़ा समुदाय के हैं।
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
17 hrs agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
4 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
5 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
6 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
6 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
6 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
9 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines