चंडीगढ़: हरियाणा के फतेहाबाद में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां हुडा सेंटर 3 के सामने नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ्तार बस ने स्कूटी सवार शिक्षिका को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद अध्यापिका की मौत हो गई। बस हरियाणा रोडवेज की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
स्कूल जा रही थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार मृतका अनुपमा (51) हुडा सेंटर निवासी है। वे गांव भाड़ोवाली के सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। मंगलवार सुबह 8 बजे वह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर हाईवे पर पहुंची, तो पीछे से आ रही फतेहाबाद से गोरखपुर जाने वाली बस ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अध्यापिका स्कूटी से दूर जाकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसके सिर से भी खून बहने लगा।
मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
टक्कर की आवाज सुनते ही आस-पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भेजा, जहां पर उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बस ने टक्कर मारने के बाद शिक्षिका को दूर तक घसीटा भी था, जिससे उनके सिर से खून निकलना शुरू हो गया था। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए आस-पास मौजूद सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
11 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
13 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
14 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
14 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines