---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Haryana: तेज़ रफ्तार बाइक ने महिला को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

चंडीगढ़: हरियाणा में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां पर शुक्रवार शाम को पैदल जा रही एक महिला को तेज़ रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। ये ठोकर इतनी भयंकर की थी महिला […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: हरियाणा में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां पर शुक्रवार शाम को पैदल जा रही एक महिला को तेज़ रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। ये ठोकर इतनी भयंकर की थी महिला बुरी तरह से घायल हो गई वहीं परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।

इंधन लेकर घर जा रही थी महिला, तभी हुआ हादसा

---विज्ञापन---

दरअसल ये घटना महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुंद्रह की है जहां पर एक महिला शुक्रवार करीब सवा सात बजे ईधन लेकर प्लांट से आ रही थी कि अचानक जब वह शमशाम घाट के पास पहुंची तो पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। ये ठोकर इतनी जोरदार थी कि वह बुरी तरह से ज़मीन पर गिर गई। वहीं ठोकर मारते ही बाइक चालक फरार हो गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार के दौरान हुई मौत

---विज्ञापन---

इस भीषण टक्कर के बाद महिला सड़क पर पड़ी हुई थी जिसे देखकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रात को 12 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है वहीं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

First published on: Sep 03, 2022 05:17 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola