Haryana: मानवता शर्मसार! जन्म के बाद नवजात को तालाब में फेंका, मौके पर हुई मौत
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के भिवानी से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दरअसल जिले के गांव दिनोद में अल सुबह एक स्कूल के पास एक नवजात का शव मिला है। माना जा रहा है कि नवजात का जन्म थोड़ी देर पहले ही हुआ था और उसे उसकी ही मां ने फेंका था जिसके बाद मासूम की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगो की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
कुत्तों ने शव को नोंचा
दरअसल ये घटना भिवानी के गांव दिनोद का है जहां पर एक शासकीय विद्यालय के समीप मंगलवार सुबह एक नवजात के शव को कुछ कुत्ते नोंच रहे थे। शव पानी के अंदर डुबा हुआ था। इसे देखते ही वहां घुम रहे लोगों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और बच्चे के शव को देखा। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को फोन लगाया जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं इसी बीच छोटे तालाब के आसपास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लिया
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी दल बल के साथ पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सील करके आस पास के क्षेत्र को भी खंगाला। पुलिस के मुताबिक बच्चें के पैदा होने के बाद ही उसे तालाब में फेंक दिया गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बच्चें के शव की फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: