9 बहनों के बाद घर में गूंजी भाई की किलकारी, भावुक हुआ परिवार, पिता ने नाम रखा दिलखुश

Haryana News: हरियाणा के उचाना कलां में एक महिला ने 9 बेटियों के बाद बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने अस्पताल परिसर में मिठाईयां बांटी और जमकर जश्न मनाया.

Haryana woman delivers a boy after nine girls

Credit: Social Media

हरियाणा के जींद के एक परिवार में खुशी का माहौल है और इसकी वजह है 9 बेटियों के बाद जन्मा बेटा. उचाना कलां में रहने वाले सुरेंद्र काफी सालों से ये मन्नत मांग रहे थे कि उनकी बेटियों को भाई मिल जाए और आखिरकार भगवान ने उनकी सुन ली. 9 बेटियों के बाद उनकी पत्नी रीतू ने एक बेटे को जन्म दिया. नन्हे मेहमान के आने से परिवार काफी भावुक भी हो गया. पिता ने अपने शहजादे का नाम दिलखुश रख दिया.

विज्ञापन

परिवार ने अस्पताल में मनाया जश्न

रीतू की डिलीवरी करने वाले डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि वो 9 बेटियों को जन्म दे चुकी हैं. अब 38 साल की उम्र में 10वां बच्चा, लड़का हुआ है. जैसे ही नागरिक अस्पताल में बेटे के जन्म की खबर मिली, परिवार और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अस्पताल परिसर में मिठाईयां बांटी गई और जश्न मनाया गया.सुरेंद्र के परिवार में शादी के 24 साल और 9 बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ है. सुरेंद्र के बड़े भाई की भी तीन बेटियां हैं, उनका भी कोई बेटा नहीं है. परिवार ये सोचकर काफी खुश है कि 12 बहनों को भाई मिल गया है. सभी बहनें भी अपने भाई के आने से बेहद उत्साहित हैं. उनका कहना है कि 23 साल बाद उनके घर भाई आया है, इस खुशी को बयां नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

पहले भी 10 बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा

इससे कुछ दिन पहले भी उचाना में एक महिला ने 10 बेटियों के बाद एक बेटे को जन्म दिया था.कई साल के लंबे इंतजार के बाद बेटे का पैदा होना भले ही परिवार के लिए खुशी की बात है. लेकिन ये इस बात को दर्शाता है कि आज भी लोगों के लिए बेटे का पैदा होना कितना मायने रखता है. एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चला रही है और दूसरी तरफ बेटे की चाह में एक महिला 10 बार बच्चे पैदा कर रही है. ये घटना अभी भी कई तरह के सवालिया निशान खड़े कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ