चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत जिले के बापौली गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे हैं और उसकी पूर्ति न होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने ससुराल वालों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
अभी पढ़ें – स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, नजारा देख उड़ गए होश
शादी के दूसरे दिन से ही प्रताड़ित करते थे
दरअसल पीड़ित महिला की शादी फरवरी 2021 में बापौली सोनीपत निवासी साहिल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर सोने की अंगूठी की मांग कर रहे थें वहीं पति बाइक देने को लेकर दबाव बना रहा था। मांग पूरी न होने पर घर वाले शादी के दूसरे दिन से ही पीड़िता को पीट रहे थे। वहीं महिला के पति ने उसे धमकी भी दी कि या तो वह बाइक दे या फिर तलाक देदे।
इकलौता बेटा है,इसलिए बाइक तो देनी पड़ेगी
पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले ने दहेज में बाइक न लाने का ताना दिया गया। ससुरालियों ने कहा कि बाइक न देकर उनकी नाक कटवा दी है, क्योंकि उनका इकलौता बेटा है। धमकी भी दी कि बाइक तो देनी ही होगी, नहीं तो घर नहीं बसने देंगे। वहीं ससुर ने भी सोने की अंगूठी नहीं देने का ताना दिया। वहीं पीड़िता ने ससुरालियों से कहा कि उसके परिजन बहुत गरीब हैं। उन्होंने शादी में काफी खर्च कर दिया है। इस बात को सुनने के बाद ससुराल वाले आग बबूला हो गए। उन्होंने पीड़िता को पीटना शुरू कर दिया और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दे दी।
अभी पढ़ें – MP: आवारा गौवंश बन रहे मुसीबत, जिला प्रशासन ने जारी किया ये समाधान
पीड़िता का कराया गर्भपात
ससुराल वालों पर लालच इस कदर हावी हो गया कि उन्होंने सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए पीड़िता का गर्भपात भी करवा दिया। जब नवविवाहिता 2 महीने के गर्भवती हुई तो उसे जबरन गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई गई। गर्भपात कराने के बाद ससुरालियों ने कहा कि बाइक के साथ ही जिंदगी आगे बढ़ाने की सोच रखना। वहीं पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले उससे दिन-रात काम करवाते थे। भरपेट खाना भी नहीं देते थे, जिससे वह बीमार हो गई। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसके गहने अपने पास रख लिए हैं और उसे घर से निकाल दिया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
16 mins agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
1 hr agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
2 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines