---विज्ञापन---

प्रदेश

Haryana: फरीदाबाद स्टेशन के दोनों तरफ बनेंगी आईकॉनिक बिल्डिंग, 262 करोड़ से होगा कायाकल्प

फरीदाबाद: फरीदाबाद रेलवे स्‍टेशन का वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍टेशन की तर्ज पर पुर्नविकास होगा। यहां 262 करोड़ रुपये लागत की परियोजना स्‍वीकृत की गई है। जिससे आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ स्‍टेशन के दोनो ओर आईकॉनिक, स्‍मार्ट तथा हरित भवन सहित अन्‍य आधुनिक सुविधाएं होगीं। ऊर्जा तथा भारी उद्योग राज्‍यमंत्री किशन पाल ने इसके संबंध में आज […]

फरीदाबाद: फरीदाबाद रेलवे स्‍टेशन का वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍टेशन की तर्ज पर पुर्नविकास होगा। यहां 262 करोड़ रुपये लागत की परियोजना स्‍वीकृत की गई है। जिससे आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ स्‍टेशन के दोनो ओर आईकॉनिक, स्‍मार्ट तथा हरित भवन सहित अन्‍य आधुनिक सुविधाएं होगीं।

ऊर्जा तथा भारी उद्योग राज्‍यमंत्री किशन पाल ने इसके संबंध में आज उद्योग भवन, नई दिल्‍ली में उत्‍तर रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में फरीदाबाद स्‍टेशन पर किए जाने वाले प्रमुख उन्‍नयन कार्यों पर विस्‍तार से चर्चा की गई। बता दें कि भारतीय रेल के रेलवे स्‍टेशनों के पुर्नविकास की महत्‍वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्‍टेशन को वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍टेशन बनाने के लिए चुना गया है।

---विज्ञापन---

यह काम होगा 

-दोनो ओर आईकॉनिक भवन बनाए जायेंगे जोकि स्‍टेशन के दोनों ओर स्थित निवासियों के लिए होंगे

---विज्ञापन---

– स्‍टेशन पर एयरपोर्ट सरीखी आगमन व प्रस्‍थान की अलग-अलग सुविधा होगी

– स्‍टेशन के दोनों ओर मल्‍टी लेवल कार पार्किंग होगी

---विज्ञापन---

-दोनों ओर 72 मीटर चौड़ा सुसज्जित स्‍थान

-अधिक क्षमता स्‍थान युक्‍त प्रतीक्षालय क्षेत्र, फूड कोर्ट, शौचालए होंगे

---विज्ञापन---

-12 मीटर चौड़े 2 फुट-ओवर-ब्रिज भी बनाए जायेंगे

-स्‍टेशन भवन को स्‍मार्ट तथा हरित भवन की तर्ज पर पुर्नविकसित किया जायेगा

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2022 07:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola