नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम है। इसलिए यह उससे बाहर निकल नहीं सकती। इनकी (कांग्रेस) इतनी सोच नहीं है। इनकी इतनी हिम्मत नहीं है। यह बात हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहीं। वह जनता दरबार के बाद मीडियो को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में स्पष्टता बरतने पर पूछे सवाल पर हरियाणा के गृहमंत्री ने कहा इनको (कांग्रेस) यह बयान देते कई साल हो गए। लेकिन फिर भी प्रधानता रहती है उसी (गांधी) परिवार की। यह ‘कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम है। उन्होंने यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 41 हजार रुपए की टी-शर्ट पहनने के सवाल पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते कुछ और दिखाते कुछ और हैं जबकि वह बातें लोगों की करते हैं, मगर उनका जो कामकाज है, वह कुछ और ही है।
वहीं, आम आदमी पार्टी की यात्रा को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री ने दिल्ली के सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री शातिर राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने भारत को एक नंबर का बनाने को लेकर हरियाणा के आदमपुर से यात्रा इसलिए शुरू की, क्योंकि आदमपुर में उपचुनाव होने हैं। इनको देश, लोगों और नंबर वन से कुछ नहीं लेना देना, केजरीवाल को केवल वोट राजनीति करनी है, इसलिए आदमपुर में वह आकर बैठे हैं और यहां आकर उन्होंने बहकी-बहकी बातें कर अपने आपको सर्वज्ञाता बताने की कोशिश की। मगर इनकी हकीकत सब जानते हैं।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 hr agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
1 hr agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
3 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
7 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines