चंडीगढ़: बारिश का मौसम आते ही सांप व अन्य जीवों के बिलों में पानी भर जाता है और वे बाहर आने लग जाते हैं। सांपों के बाहर आने से कई लोग इनका शिकार हो जाते है और उनकी मौत भी हो जाती है। इसी कड़ी में हरियाणा के पानीपत से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर खेत में पानी देने गए एक किसान को कोबरा सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
सांप को पानी दे रहा था किसान तभी बिल से निकलकर आया कोबरा
दरअसल ये घटना शनिवार रात की है। घटना पानीपत के गांव बबैल की है जहां पर देर रात 39 वर्षीय कुलदीप अपनी फसल को पानी दे रहा था। इसी दौरान अचानक एक विशाल कोबरा आया और उसने कुलदीप को पैर पर काट लिया। सांप के काटते ही वह बेहद जोर से चिल्लाया। कुलदीप की आवाज़ सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने देखा की उसके पैर पर सांप के डंक के निशान है और वह नीला पड़ रहा है जिसके बाद उन्होंने तुरंत ब्लेड से उसके पैर पर कट लगाया ताकि जहर पूरे शरीर में नहीं फैले। इसके बावजूद उसे आराम नहीं पड़ रहा था। ग्रामीण फिर उसे तुरंत गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए जहां पर रास्ते में ही वह बेसुध हो गया। जिसके बाद जैसे तैसे वे अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के तीन बच्चे हैं जिनमें बड़ी बेटी 10, दूसरे बेटी 8 और सबसे छोटा बेटा 3 वर्ष का है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने सांप को भी मार दिया।
संबंधित खबरें
4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
39 mins agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 hr agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
3 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
3 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
11 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
11 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
12 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
17 hrs agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines