Haryana: तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

डंपर ने कुचला

डंपर ने कुचला

चंडीगढ़: हरियाणा के यमुनानगर से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक बजरी से लदे डंपर ने दो युवकों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह बराड़ा हाइवे पर स्थित गांव सरावां के पास हुआ। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी और रोड जाम कर दिया। मरने वाले युवकों की पहचान कमलजीत (19) और सचिन (22) के तौर पर हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे।

डंपर ने कुचलने के बाद 150 मीटर तक घसीटा

चश्मदीदो के मुताबिक डंपर युवकों की बाइक को टक्कर मारकर काफी दूर तक ले गया। सचिन नाम के युवक को तो डंपर ने 150 मीटर तक घसीट दिया, जिससे रोड पर खून जमा हो गया। डंपर रुकने के बाद जैक लगाकर सचिन के शव को बाहर निकाला गया। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा डंपर को आग के हवाले करने और सड़क किनारे खड़े पेड़ को तोड़ कर जाम लगा देने की सूचना मिलने के बाद साढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

सरावा के रहने वाले है दोनों मृतक

सरावा का रहने वाला मृतक सचिन रंग रोगन का काम करता है जबकि कमलजीत की सरावा में नाई की दुकान है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सचिन के ताऊ के लड़के की रायपुर रानी बारात जानी थी। सचिन अपने दोस्त कमलजीत की दुकान पर कुछ सामान लेने आया था और उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जा रहा था तभी ये हादसा हो गया।

(ये खबर न्यूज 24 के साथ इंटर्नशीप कर रहे हर्ष शर्मा ने लिखी है)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ