Haryana Company Owner Gift Tata Punch Car to Employees on Diwali: दिवाली पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को तोहफे देती हैं, लेकिन हरियाणा की एक कंपनी ने गजब कर दिया। हरियाणा के पंचकुला में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में कार दी हैं। कंपनी के निदेशक अपने कर्मचारियों को सेलिब्रिटी कहते हैं। उन्होंने 12 ‘स्टार परफॉर्मर्स’ को कारें भेंट कीं।
ऑफिस बॉय को भी मिली कार
फार्मास्युटिकल कंपनी मिट्स हेल्थकेयर अपने 38 और कर्मचारियों को कारें पेश करने की योजना बना रही है। खास बात यह है कि कार को पाने वाले लोगों में एक ऑफिस बॉय भी शामिल है। कंपनी के मालिक एमके भाटिया अपनी कंपनी की सफलता का श्रेय कर्मचारियों की “कड़ी मेहनत, समर्पण और वफादारी” को देते हैं। उनका कहना है कि कई कर्मचारी कंपनी शुरू होने के बाद से ही उनके साथ हैं।
कुछ को गाड़ी चलाना भी नहीं आता
भाटिया के अनुसार, ये कारें सिर्फ दिवाली उपहार नहीं हैं, बल्कि कंपनी में उनकी “अटूट प्रतिबद्धता और विश्वास” का पुरस्कार हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिन कर्मचारियों को कारें मिलीं उनमें से कुछ को गाड़ी चलाना भी नहीं आता। वे इस सरप्राइज को पाकर अचंभित रह गए। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इसे सपने में भी नहीं सोचा था।
कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत से प्रभावित
भाटिया ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत से प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने दिवाली पर सरप्राइज देने का फैसला किया। भाटिया ने कहा- मैं उन्हें एक सेलिब्रिटी की तरह विशेष महसूस कराना चाहता था। यह सब एक सकारात्मक सोच के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि कंपनी ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कर्मचारी हमारे साथ रहे और कंपनी को आगे बढ़ने में मदद की। “वे हमारे स्टार हैं।”
ये भी पढ़ें: नई कार खरीदते हुए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
4 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
7 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
7 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
8 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
10 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines