---विज्ञापन---

प्रदेश

Haryana: तेज़ रफ्तार कार ने किशोरी को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

चंडीगढ़: हरियाणा के निजामपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एक कार सवार ने किशोरी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। तेज़ रफ्तार कार बनी मैात […]

चंडीगढ़: हरियाणा के निजामपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एक कार सवार ने किशोरी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

तेज़ रफ्तार कार बनी मैात की वजह

दरअसल ये घटना निजामपुर के पास स्थित गांव ढाणा साधा की है जहां पर एक अज्ञात कार सवार ने युवती को जोर से टक्कर मार दी ।वहां के चश्मदीद ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डांक्टरो ने जानकारी में बताया कि युवती ने रास्ते में आते वक्त ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

---विज्ञापन---

पिता संग खेत में काम करने गई थी किशोरी

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी साधा निवासी एवं मृतका के पिता कंवर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी खुशबू (13) के साथ खेतों में काम करने गए थे। वापस में आते समय ढाणी के पास एक कार ने उसकी बेटी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसके घर का चिराग बुझ गया।

मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस

वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2022 03:50 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola